सब्सक्राइब करें

RRR VS Baahubali Vs Baahubali 2: राजामौली की तीनों फिल्मों ने कितने दिन में कमाए 100 करोड़, जानें कौन किस पर भारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Box Office Collection: How Many Days S S Rajamouli FIlms RRR Bahubali and Bahubali 2 has taken To Enter Into 100 crore Club
rrr - bahubali - फोटो : अमर उजाला

तेलुगू सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने 21 साल के सफर में दर्शकों को 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी तीन बड़ी पैन इंडिया फिल्में दी हैं। तीनों फिल्मों ने अपने-अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि जब हम तीनों फिल्मों की तुलना करते हैं, तो एस एस राजामौली की दूसरी पैन इंडिया फिल्म पहली और दूसरी पर भारी पड़ती दिख रही है। जूनियर एनटीआर की आरआरआर जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। ऐसे में आज हम एस एस राजामौली की तीनों फिल्मों की तुलना कर यह बताने जा रहे हैं कि बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर में से किस फिल्म ने 100 करोड़ और 200 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे जल्दी एंट्री मारी है। पढ़िए...

Box Office Collection: How Many Days S S Rajamouli FIlms RRR Bahubali and Bahubali 2 has taken To Enter Into 100 crore Club
बाहुबली - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली- चौथे हफ्ते में पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा
माना जाता है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' ने सभी फिल्मों के लिए पैन इंडिया का रास्ता खाेल दिया है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एस एस राजामौली की पहली पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं किया था। वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली फिल्म के हिंदी संस्करण ने केवल 118.5 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश करने में भी चार हफ्तों का समय लगा था।

Box Office Collection: How Many Days S S Rajamouli FIlms RRR Bahubali and Bahubali 2 has taken To Enter Into 100 crore Club
'बाहुबली' - फोटो : Twitter
बॉक्स ऑफिस पर ऐसे रहे बाहुबली के आठ हफ्ते
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन 1 [पहला शुक्रवार] 5.15 करोड़ रुपये
दिन 2 [पहला शनिवार] 7.10 करोड़ रुपये
दिन 3 [पहला रविवार] 10.10 करोड़ रुपये
दिन 4 [पहला सोमवार] 6.10 करोड़ रुपये
दिन 5 [पहला मंगलवार] 6.20 करोड़ रुपये
दिन 6 [पहला बुधवार] 6.00 करोड़ रुपये
दिन 7 [पहला गुरुवार] 6.15 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 46.80 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 26.38 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 22.61 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता 11.10 करोड़ रुपये
पांचवां हफ्ता 6.09 करोड़ रुपये
छठवां हफ्ता 3.19 करोड़ रुपये
सातवां हफ्ता 1.50 करोड़ रुपये
आठवां हफ्ता 0.83 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection: How Many Days S S Rajamouli FIlms RRR Bahubali and Bahubali 2 has taken To Enter Into 100 crore Club
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला

बाहुबली 2 - मात्र तीन दिन में लगाई सेंचुरी
प्रभास की पहली पैन इंडिया फिल्म जहां आठ हफ्तों में भी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने में नाकाम रही। वहीं 'बाहुबली पार्ट 2' ने केवल छह दिनों के अंदर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। एस एस राजामौली की दूसरी पैन इंडिया फिल्म ने एक हफ्ते में ही 247 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इतना ही नहीं फिल्म दस दिनों में ₹10 बिलियन से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। भारत के भीतर, इसने कई फिल्म रिकॉर्ड बनाए। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में उभरकर आई और दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी। 

विज्ञापन
Box Office Collection: How Many Days S S Rajamouli FIlms RRR Bahubali and Bahubali 2 has taken To Enter Into 100 crore Club
'बाहुबली' - फोटो : Twitter
ऐसा रहा 'बाहुबली 2' का ग्राफ
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिन 1 [पहला शुक्रवार] 41 करोड़ रुपये
दिन 2 [पहला शनिवार] 40.50 करोड़ रुपये
दिन 3 [पहला रविवार] 46.50 करोड़ रुपये
दिन 4 [पहला सोमवार] 40.25 करोड़ रुपये
दिन 5 [पहला मंगलवार] 30.00 करोड़ रुपये
दिन 6 [पहला बुधवार] 26.00 करोड़ रुपये
कुल 224.25 करोड़ रुपये
दिन 7 [पहला गुरुवार] 22.75 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 247 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed