फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'मुफासा' और 'पुष्पा 2' को मिला रविवार का फायदा, जानें कलेक्शन में कितनी हुई बढ़ोत्तरी

Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
सार

पुष्पा 2 और मुफासा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म के कलेक्शन को रविार का फायदा मिला है। आइए आपको बताते हैं रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...।

विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 benefit know how much the collection increased on Sunday
मुफासा द लायन किंग, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पुष्पा 2 और मुफासा का जादू बरकरार है। रविवार के शो का फिल्म को बहुत फायदा मिला है। 
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 benefit know how much the collection increased on Sunday
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा ने किया इतना कलेक्शन
पुष्पराज का जादू बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने 39वें दिन 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने कुल 1220.50 का कलेक्शन किया है। पुष्पराज का जादू फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म की कमाई में शनिवार से ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। 

 
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 benefit know how much the collection increased on Sunday
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा को मिला रविवार का फायदा
मुफासा की रिलीज को 24 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 1.84 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई। फिल्म ने कुल 131.55 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 benefit know how much the collection increased on Sunday
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई - फोटो : सोशल मीडिया
मुफासा ने दी इन फिल्मों को मात
'बेबी जॉन' और 'पुष्पा 2' को कड़ी टक्कर देने के साथ-साथ, मुफासा ने 'सोनिक द हेजहोग 3' पर भी अपना दबदबा बनाया है। फिलहाल, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.15 करोड़ की कमाई की है। मुफासा पहला स्थान हासिल करने की रेस में शामिल है।

Fateh Collection: वीकएंड पर भी 'फतेह' नहीं कर पाए सोनू सूद, अपनी पिछली फिल्मों की कमाई के बराबर भी नहीं पहुंचे

विज्ञापन
Box Office Collection Mufasa and Pushpa 2 benefit know how much the collection increased on Sunday
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड
पुष्पा 2 ने भी फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है। हिंदी पट्टी में भी इसने छप्परफाड़ कमाई है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह नंबर वन फिल्म बन गई है और जल्द ही  800 करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। वीकएंड में पुष्पा 2 की कमाई में फिर तगड़ा उछाल आएगा। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed