फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: एनिमल की रफ्तार पर लगा ब्रेक, सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर गाड़ रही कामयाबी के झंडे

Sat, 16 Dec 2023 09:32 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Dec 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Box office Collection Report day 15  Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read Details here
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर छप्परफाड़ कमाई से दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी  इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का लगातार रुख कर रहे हैं। वहीं, सैम बहादुर भी टिकट खिड़की पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

Box office Collection Report day 15  Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read Details here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म एनिमल को दो हफ्ते बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक दिसंबर से शुरू हुई फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला अब तक थमता नजर नहीं आ रहा है। यह फिल्म पठान, जवान और गदर 2 के कई रिकॉर्ड अब तक तोड़ चुकी है। 
Aishwarya Rai: तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, अंबानी स्कूल के कार्यक्रम परिवार संग पहुंचा कपल

Box office Collection Report day 15  Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read Details here
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं,  दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 139.26 करोड़ की कमाई की। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार यानी 15वें दिन फिल्म ने सात करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल  कलेक्शन अब 484.34 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office Collection Report day 15  Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read Details here
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सैम बहादुर का लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आए हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अहम किरदारों में दिखी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म झंडे गाड़ने में कामयाब रही है। 

विज्ञापन
Box office Collection Report day 15  Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Read Details here
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते में फिल्म ने 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया है। 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 25 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 66.56 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे वीकएंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर से उछाल नजर आ सकता है।
Vaishnavi Dhanraj: वैष्णवी धनराज ने परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज कराई शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed