फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा 'केसरी 2' का कमाल, तेज हुई 'जाट' की रफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 07:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 19 Apr 2025 07:24 AM IST
सार

Friday Box Office Collection Report Update: बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी 2' पहले दिन अच्छी कमाई करने में नकाम रही। वहीं, 'ओडेला 2' के कलेक्शन में भी शुक्रवार को गिरावट नजर आईं। हालांकि, 'जाट' अब भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kesari Chapter 2 Jaat Odela 2 Sikandar Good Bad Ugly
केसरी चैप्टर 2, जाट - फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स

इस हफ्ते सिनेमाघरों में दो नई फिल्में 'ओडेला 2' और 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज हुईं, जबकि 'जाट', 'सिकंदर' और 'गुड बैड अग्ली' पहले से ही प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। 'जाट' अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। वहीं, 'सिकंदर' इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को 'केसरी 2' और 'ओडेला 2' समेत बाकी फिल्मों का हाल कैसा रहा...


Amar Ujala Samwad: अमर उजाला के साथ अमित सियाल का मजेदार रैपिड राउंड, इस अभिनेत्री संग काम करने की जताई इच्छा

Box Office Collection Report Friday Kesari Chapter 2 Jaat Odela 2 Sikandar Good Bad Ugly
'केसरी चैप्टर 2' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी चैप्टर 2

'केसरी चैप्टर 2' ने पहले दिन सात करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह कमाई 2019 में रिलीज हुई 'केसरी' के पहले दिन के 21.06 करोड़ रुपये के मुकाबले काफी कम है। दर्शकों की उम्मीदों और पिछले भाग की सफलता को देखते हुए यह शुरुआत निराशाजनक कही जाएगी।
वेव्स की पहल: पूरी दुनिया पर राज करने को तैयार हैं भारत के क्रिएटर, 21 मई से पहले स्टार्टअप का करें पंजीकरण

Box Office Collection Report Friday Kesari Chapter 2 Jaat Odela 2 Sikandar Good Bad Ugly
गुड बैड अग्ली - फोटो : एक्स
गुड बैड अग्ली

अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। नौवें दिन फिल्म ने छह करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 125.9 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म अभी भी अपनी लागत वसूल नहीं कर सकी है, जो इसके लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kesari Chapter 2 Jaat Odela 2 Sikandar Good Bad Ugly
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिकंदर

'सिकंदर' का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शुक्रवार को फिल्म ने केवल छह लाख रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 109.98 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बन गई।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Friday Kesari Chapter 2 Jaat Odela 2 Sikandar Good Bad Ugly
ओडेला 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
ओडेला 2

'ओडेला 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। पहले दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा और गिरकर 59 लाख रुपये पर आ गया। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन केवल एक करोड़ 44 लाख रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed