{"_id":"678f0925756594ee1f0c3ab0","slug":"box-office-collection-report-monday-emergency-azaad-fateh-game-changer-total-earnings-in-india-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: मंडे टेस्ट में 'इमरजेंसी' और 'आजाद' फेल, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: मंडे टेस्ट में 'इमरजेंसी' और 'आजाद' फेल, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:17 AM IST
सार
Box Office Collection Report : फिल्म इमरजेंसी और आजाद मंडे टेस्ट में असफल रही, जबकि फतेह और गेम चेंजर का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई...
सिनेमाघरों में हाल ही में इमरजेंसी और आजाद ने दस्तक दी है। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर सकी हैं। इसके अलावा जनवरी में ही रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह भी दर्शकों के दिलों में कुछ खास जगह नहीं बना सकीं। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म का कैसा हाल रहा।
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इंदिरा गांधी के भारत में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद ही किया है। फिल्म लंबे समय से अपने विषय की वजह से विवादों में रही। हालांकि, सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों पर कुछ खास असर छोड़ती नहीं दिख रही। सोमवार को इम्तिहान में इमरजेंसी पूरी तरह फेल नजर आई। चौथे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 11.35 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की बॉलीवुड में शुरुआत फीकी रही है। उनकी फिल्म आजाद को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। चौथे दिन इस फिल्म ने 53 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब पांच करोड़ आठ लाख रुपये हो गई है।
4 of 6
गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गेम चेंजर
राम चरण की गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार बेहद धीमी हो चुकी है। 11वें दिन इस फिल्म ने महज एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 126.4 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
बॉक्स ऑफिस पर फतेह का हाल बेहाल है। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। सोमवार को फिल्म ने महज 13 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 13 लाख रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।