फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'रेड 2' का दबदबा बरकरार, डराने में नाकाम रही 'द भूतनी', कैसा रहा दूसरी फिल्मों का हाल?

Tue, 06 May 2025 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 May 2025 10:05 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का दमदबा कायम नजर आ रहा है। वहीं, द भूतनी अच्छी कमाई के लिए तरसती दिख रही है। आइए मौजूदा समय में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित हो रही फिल्मों के कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Raid 2 The Bhootnii Hit 3 Kesari chapter 2 Thunderbolts
रेड 2, द भूतनी - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, लेकिन सोमवार को ‘रेड 2’ ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। दूसरी ओर, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यह टिकट खिड़की पर संघर्ष करती दिख रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी ‘भूतनी’ से अब तक  बेहतर कमाई की है, जबकि अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की रफ्तार अब सुस्त पड़ चुकी है। साउथ की ‘हिट 3’ भी ठीक-ठाक कलेक्शन के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। आइए सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।


HIT 3-Retro Day 5 Box Office: 'रेट्रो' से ज्यादा बेहतर स्थिति में ‘हिट 3’, जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन

Box Office Collection Report Monday Raid 2 The Bhootnii Hit 3 Kesari chapter 2 Thunderbolts
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : साभार-@imdb.com
रेड 2

अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। सोमवार क यानी पांचवें दिन फिल्म ने सात करोड़ 75 लाख रुपये की शानदार कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दर्शकों को अजय देवगन का दमदार अभिनय और फिल्म की कहानी खूब पसंद आ रही है। 
Raid 2 Day 5 Box Office Collection: पास या फेल? सोमवार की परीक्षा में कैसा रहा 'रेड 2' का हाल, जानिए कारोबार

Box Office Collection Report Monday Raid 2 The Bhootnii Hit 3 Kesari chapter 2 Thunderbolts
'द भूतनी' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द भूतनी

संजय दत्त, मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला है। सोमवार को इसका कलेक्शन केवल लाखों में सिमट गया। पांचवें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन तीन करोड़ 83 लाख रुपये हो गया है।
The Bhootnii Day 5: हफ्ते भर से पहले ‘द भूतनी’ लाखों में सिमटी, जानिए फिल्म ने पांचवें दिन किया कितना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Raid 2 The Bhootnii Hit 3 Kesari chapter 2 Thunderbolts
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स

मार्वल स्टूडियोज की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन किया है। सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ इसका कुल कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये हो गया है। पहले दिन 3.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद फिल्म में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन हॉलीवुड के प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है। ‘भूतनी’ से बेहतर प्रदर्शन के साथ ‘थंडरबोल्ट्स’ ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Raid 2 The Bhootnii Hit 3 Kesari chapter 2 Thunderbolts
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2

अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ अब अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में है, लेकिन इसकी रफ्तार बेहद धीमी हो चुकी है। 18वें दिन फिल्म ने केवल 85 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन अब 81.35 करोड़ रुपये है। शुरुआती दो हफ्तों में फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन ‘रेड 2’ और अन्य नई रिलीज के कारण इसकी कमाई पर असर पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed