साल के अंत में सिनेमाघर गुलजार नजर आ रहे हैं। दिसंबर के महीने में लोग बड़ी संख्या में फिल्में देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं। एनिमल, सैम बहादुर के बाद अब सलार और डंकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। वहीं, इन दोनों के साथ एक्वामैन 2 भी रिलीज हुई है, हालांकि, यह फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि बीते दिन यानी सोमवार को कौन सी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection Report: सोमवार को डंकी-सलार ने की बंपर कमाई, एनिमल-एक्वामैन 2 का ऐसा रहा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की डंकी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोग फैमिली के साथ देखना पसंद कर रहे हैं। डंकी ने टिकट खिड़की पर 29.2 करोड़ से ओपनिंग की थी। पांचवें दिन भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया है। क्रिसमस डे के मौके पर डंकी ने 22.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 128.13 करोड़ हो गया है।
सलार भी अब तक अच्छा कमाई करने में सफल रही है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक, इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्टिंग को भी काफी सराहा जा रहा है। वीकएंड पर शानदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म वीकडेज में भी यह अच्छा बिजनेस कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को फिल्म ने 42.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 208.05 करोड़ रुपये हो गया है।
सलार और डंकी का असर एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम के कलेक्शन पर पड़ा है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार संघर्ष कर रही है। क्रिसमस डे के दिन भी फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आई। बीते दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 87 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.52 करोड़ हो गया है।
रणबीर कपूर की एनिमल ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। फिल्म को अब भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 25 दिसंबर को यह फिल्म सीमित स्क्रीन मिलने के बाद भी एक करोड़ 72 लाख का कलेक्शन करने में सफल रही। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 537.89 करोड़ हो गया है।
Dua Lipa: भारत में छुट्टियां मनाने आईं इंटरनेशनल सिंगर दुआ लीपा, तस्वीरों में राजस्थान में मस्ती करती आईं नजर