फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की कमाई में बड़ी गिरावट, 'स्त्री 2' और 'गोट' ने बटोरे इतने करोड़

Tue, 17 Sep 2024 08:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 17 Sep 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time Total Earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। वहीं, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम भी टिकट खिड़की पर बने रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स भी हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि, इसका अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।

Box Office Collection Report Monday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time Total Earnings
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
द बकिंघम मर्डर्स

करीना कपूर खान को उनकी शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। अपनी पिछली फिल्म क्रू में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता था। हालांकि, उनकी नई फिल्म द बकिंघम मर्डर्स कमाई के मामले में सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 

Box Office Collection Report Monday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time Total Earnings
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ 15 लाख रुपये से अपनी कमाई शुरू की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने एक करोड़ 95 लाख और तीसरे दिन दो करोड़  15 लाख रुपये का कारोबार किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन इस फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह करोड़ रुपये हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time Total Earnings
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
स्त्री 2 

स्त्री 2 का जादू बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म लोगों को हंसाने के साथ डराने में भी कामयाब रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 291.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 141.4 करोड़, तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ और चौथे हफ्ते में 36.1 करोड़ बटोर डाले थे। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 33वें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया है। स्त्री 2 की कुल कमाई अब 557.85 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time Total Earnings
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोट

विजय की फिल्म गोट भी धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। दूसरे सप्ताहांत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी तेज दिखी थी, लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आने लगी है। 12वें दिन इस फिल्म ने छह करोड़ दो लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 219.27 करोड़ रुपये हो गई है।
Dalljiet Kaur: दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने फिर की सगाई? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर निकाली भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed