फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'द बकिंघम मर्डर्स' की कमाई में उछाल, 'स्त्री 2'- 'गोट' ने भी पकड़ी रफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 08:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Sep 2024 08:42 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हालांकि, ज्यादातर फिल्में उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर रही हैं। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। वहीं, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। हाल ही में रिलीज हुई द बकिंघम मर्डर्स ने भी धीमी शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने शनिवार को कैसा प्रदर्शन किया। 

Box Office Collection Report Saturday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time
द बकिंघम मर्डर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द बकिंघम मर्डर्स

द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों को में कुछ खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है। पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

 

Box Office Collection Report Saturday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time
'द बकिंघम मर्डर्स' - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा सुधार नजर आया। शनिवार के दिन द बकिंघम मर्डर्स ने 65 प्रतिशत के उछाल के साथ एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन तीन करोड़ पांच लाख रुपये हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल दिखा रही है। यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों मे से एक बन चुकी है। चार सप्ताह के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 31वें दिन फिल्म ने पांच करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 547.95 करोड़ रुपये हो गया है। 
Tumbbad: दर-दर भटके अनुराग, नवाज ने शुरू कर दी थी तैयारी, तुम्बाड़ के निर्देशक ने साझा किया 15 साल का संघर्ष

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday The Buckingham Murders Stree 2 The Greatest Of All Time
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोट 

विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कुछ खास कमाल नहीं किया है। हालांकि, यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। 10वें दिन इस फिल्म ने 13.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 197.85 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed