{"_id":"67d77d603a0a3dae2607ec59","slug":"box-office-collection-report-sunday-the-diplomat-chhaava-film-total-earnings-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'द डिप्लोमैट' पर भारी पड़ रही 'छावा', जानें रविवार को दोनों फिल्म ने की कितनी कमाई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'द डिप्लोमैट' पर भारी पड़ रही 'छावा', जानें रविवार को दोनों फिल्म ने की कितनी कमाई?
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने में असफल रही है। वहीं, विक्की कौशल की 'छावा' अब भी दर्शकों पर अपना जादू चलाती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि रविवार को इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये से शुरुआत की। वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि, रविवार को छुट्टी के बावजूद यह फिल्म उछाल दर्ज नहीं कर सकी। तीसरे दिन इस फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 13.3 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छावा
- फोटो : एक्स
सप्ताहांत पर 'छावा' की रफ्तार हुई तेज
विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। सप्ताहांत आते ही इस फिल्म की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई। यह फिल्म 550 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई सात करोड़ 25 लाख, शनिवार को सात करोड़ 90 लाख रुपये रही।
विज्ञापन
5 of 5
छावा
- फोटो : यूट्यूब
'छावा' ने अब तक बटोरे इतने करोड़
ताजा आंकड़ों के मुताबिक 31वें दिन फिल्म ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 562.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में अब तक 548.7 करोड़ रुपये और तेलुगु में 13.95 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।