{"_id":"5aa912364f1c1bb8758b561a","slug":"box-office-prediction-of-ajay-devgn-and-ilena-d-cruz-raid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते पड़ेगी बॉलीवुड में ‘Raid’, जानिए पहला वीकेंड कितना कमा पाएगी अजय देवगन की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हफ्ते पड़ेगी बॉलीवुड में ‘Raid’, जानिए पहला वीकेंड कितना कमा पाएगी अजय देवगन की फिल्म
Sat, 17 Mar 2018 05:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सच्ची घटना पर आधारित अजय देवगन और इलियाना डीक्रूज की फिल्म 'रेड 'इस शुक्रवार को रिलीज के लिए तैयार है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले हफ्ते बंपर कलेक्शन करेगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया गया था। यही कारण है कि ट्रेड पंडित अब फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
2 of 4
ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म ‘रेड’ में वो सारा मसाला है, जो दर्शक अजय देवगन की फिल्म में देखना चाहते हैं, इसलिए यह रिलीज होते ही बेहतरीन आंकड़े दर्ज करा सकती है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा उत्साह है। जिन लोगों को अजय देवगन की ‘दृश्यम’ पसंद आई थी, उन्हें यह फिल्म भी अच्छी लगेगी। इस फिल्म में दर्शकों को दमदार अदाकारी के साथ-साथ जबरदस्त कहानी भी देखने को मिलेगी।
3 of 4
‘रेड’ देशभर में 2000 स्क्रीन्स के साथ रिलीज होगी। ट्रेड एक्सपर्ट अमूल विकास मोहन के मुताबिक अजय देवगन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरूआत मिलेगी। फिल्म पहले वीकेंड में 38-40 करोड़ का कारोबार आराम से कर लेगी। अगर पहले दिन 10 करोड़ का आंकड़ा छूती है तो आने वाले दिनों में यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'रेड' की कहानी 80 के दशक की है। यह एक वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म है। 981 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में तब एक ऐसा छापा पड़ा था जिसकी देश भर में गूंज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और उनकी भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।