फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: रिलीज के बाद पहली बार लाखों में सिमटा 'पठान', और खराब हुई 'सेल्फी' की क्वालिटी

Tue, 28 Feb 2023 07:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 07:49 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Akshay kumar selfiee kartik Shehzada Pathaan Ant Man and the Wasp Quantumania collection
पठान, सेल्फी - फोटो : social media

पिछले एक साल से बॉक्स ऑफिस पर चल रहे बॉलीवुड फिल्मों के सूखे को हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने खत्म किया है। इसमें एक बड़ा योगदान अजय देवगन की 'दृश्यम 2', कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' और शाहरुख खान की 'पठान' का रहा है। पिछले काफी दिनों से जहां सिनेमाघरों में किंग खान की 'पठान' साउथ फिल्मों को टक्कर दे रही थी, वहीं ऐसा ही कुछ इसने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के साथ भी किया है। लेकिन चार साल बाद लौटे शाहरुख की वापसी जितनी बॉक्स ऑफिस पर दमदार रही, वहीं अक्षय कुमार एक बार फिर उतने ही फिसड्डी साबित हुए। इसी बीच बीते दिनों रिलीज हुई फिल्मों की सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-

Box Office Report Akshay kumar selfiee kartik Shehzada Pathaan Ant Man and the Wasp Quantumania collection
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सेल्फी
ओपनिंग डे पर खराब प्रदर्शन के बाद सोमवार को अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो सोमवार यानी चौथे दिन 'सेल्फी' की कमाई घटकर महज 1.60 करोड़ पर आ गई है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.90 करोड़ हो गया है। जहां फिल्म ने रविवार को 3.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं सोमवार को भारी गिरावट फिल्म के लिए खतरा साबित हो सकती है। फिल्म में दिग्गज सितारों के होने के बाद भी 'सेल्फी' की ऐसी हालत चिंता का विषय है।
Ushna Shah: भारतीय दुल्हन के लुक पर ट्रोल हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर आलोचकों को दिया करारा जवाब
 
Box Office Report Akshay kumar selfiee kartik Shehzada Pathaan Ant Man and the Wasp Quantumania collection
शहजादा - फोटो : social media

शहजादा
साउथ की सुपरहिट फिल्म की हिंदी रीमेक 'शहजादा' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। अल्लू अर्जुन के मुकाबले कार्तिक आर्यन की हीरोगिरी किसी को भी पसंद नहीं आई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले जितना क्रेज देखने को मिल रहा था, वह अब सुस्त पड़ गया है। इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार यानी 11वें दिन फिल्म ने महज 39 लाख रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कारोबार 29.83 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Akshay kumar selfiee kartik Shehzada Pathaan Ant Man and the Wasp Quantumania collection
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान
अभी तक दमदार कमाई करने वाली 'पठान' अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है। शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज के 33 दिन बाद लाखों में कमाई की है। हालांकि, अभी भी दर्शकों का इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों में पहुंचा किंग खान के लिए लोगों के दिल में बसे प्यार को दर्शाता है। रविवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 34वें दिन इस फिल्म ने पहली बार 75 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 526.41 करोड़ रुपये हो गया है।
Tunisha Sharma Case: शीजान के वकील ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का किया विरोध, इस दिन होगी अगली सुनवाई
 
विज्ञापन
Box Office Report Akshay kumar selfiee kartik Shehzada Pathaan Ant Man and the Wasp Quantumania collection
'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : social media

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
हॉलीवुड की फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' मार्वल फिल्म होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे-चौथे दिन से ही सुस्त पड़ गई थी। 'शहजादा' के साथ रिलीज हुई यह फिल्म देखने वालों को काफी झटका लगा था क्योंकि किसी को भी मार्वल का नया विलेन पसंद नहीं आया है। कमाई की बात करें तो 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' ने रविवार को जहां 2.43 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सोमवार को 92 लाख का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कलेक्शन 40.95 रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed