बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ओर जहां ‘धुरंधर’ एक महीने बाद भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में नई रिलीज है। क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ‘इक्कीस’ की शुरुआत भी सधी रही थी। अब जानते हैं कि शुक्रवार को इक्कीस और ‘धुरंधर’ के अलावा बाकी फिल्मों का भी रहा क्या हाल…
2 of 5
इक्कीस
- फोटो : सोशल मीडिया
इक्कीस
अगस्त्य नंदा की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पहली फिल्म और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सधी शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। पहले दिन 7 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 3.50 करोड़ रुपए ही कमा पाए। इस तरह से दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.51 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
धुरंधर
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 29 दिनों बाद भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। हालांकि, 29 दिन बाद पहली बार 'धुरंधर' की कमाई 10 करोड़ से नीचे आई है। फिल्म ने शुक्रवार को अपने 29वें दिन भी 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही अब 29 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 747.77 करोड़ रुपए तक हो गई है।
4 of 5
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ दमदार प्रमोशन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब 9वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है। शुक्रवार को फिल्म सिर्फ 90 लाख रुपए ही जुटा पाई। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अभी तक सिर्फ 30.65 करोड़ रुपए ही हो पाई है।
5 of 5
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
अवतार: फायर एंड ऐश
अवतार सीरीज की तीसरी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने शुक्रवार को 15वें दिन भी 3.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसमें अंग्रेजी में 1.75 और हिंदी में 1.15 करोड़ रुपए कमाए हैं। जबकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में फिल्म की कमाई लाखों में ही रही है। इस तरह से 15 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 163.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।