फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: त्रिकोणीय मुकाबले में चमकी हॉलीवुड फिल्म, 'पठान' और 'शहजादा' का हाल जान नहीं होगा यकीन

Wed, 22 Feb 2023 07:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 22 Feb 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada SRk Pathaan Ant Man and the Wasp: Quantumania Tuesday collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और हॉलीवुड फिल्म  'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' का हाल मंगलवार के दिन भी बेहाल रहा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर लगी 'पठान' अब भी अपना दम दिखा रही है। इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही सभी भारतीय फिल्मों की तुलना में हॉलीवुड की फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट -

Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada SRk Pathaan Ant Man and the Wasp: Quantumania Tuesday collection
पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब तक 518.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यदि हम सोमवार की बात करें तो फिल्म ने 28वें दिन तकरीबन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Swara Bhaskar: पठान की 1000 करोड़ की कमाई पर स्वरा ने कसा बायकॉट गैंग पर तंज, कह दी यह बात

Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada SRk Pathaan Ant Man and the Wasp: Quantumania Tuesday collection
फिल्म पठान - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
दूसरा हफ्ता  94.75
 तीसरा हफ्ता 46.95
24वां दिन 2.25
25वां दिन 3.32
26वां दिन 4.25
27वां दिन 1.25
28वां दिन 1.10 
कुल कलेक्शन 518.02
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada SRk Pathaan Ant Man and the Wasp: Quantumania Tuesday collection
एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया - फोटो : social media

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमैनिया' को 17 फरवरी को भारत समेत दुनिया भर में रिलीज किया गया था। मार्वल के पांचवें फेज का शुभारंभ करने वाली इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हालांकि, चौथा दिन आते-आते फिल्म के कलेक्शन के ग्राफ में बहुत गिरावट दर्ज की गई है। 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' का कलेक्शन देखकर मार्वल के फैंस को झटका लग सकता है, लेकिन इस फिल्म ने अब तक कुल 30.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन 2.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 
Alia Bhatt: चोरी छिपे दो शख्स ने खींचीं आलिया की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
Box Office Report Kartik Aaryan Shehzada SRk Pathaan Ant Man and the Wasp: Quantumania Tuesday collection
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा
कार्तिक आर्यन स्टारर 'शहाजादा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के ही पहले दिन से काफी संघर्ष करती नजर आ रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन समेत कई मंझे हुए कलाकार होने के बावजूद इसने रफ्तार नहीं पकड़ी है। फिल्म का कलेक्शन कार्तिक आर्यन की साख को खासा नुकसान पहुंचा चुका है। पांच दिनों में 'शहजादा' का कुल कलेक्शन 24.45 करोड़ रुपये है, वहीं मंगलवार को फिल्म ने महज दो करोड़ रुपये की कमाई की है।
Bollywood Celebs: सोनू निगम से पहले इस सेलेब्स पर भी हो चुके हैं हमले, एक सिंगर के सिर पर आई थी गंभीर चोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed