फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर अगस्त महीने में किसने मारी बाजी? जानें किस पायदान पर है 'लाल सिंह चड्ढा'

Sun, 21 Aug 2022 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Aug 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Box Office Report: Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Raksha Bandhan Viruman Collection in August
अगस्त में रिलीज हुई फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के शौकीन लोगों को अगस्त का लंबे समय से इंतजार था। ऐसा इसलिए था क्योंकि इस महीने कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होने वाली थीं। हालांकि लोगों को इस महीने भी ज्यादातर फिल्में पसंद नहीं आईं। इनमें आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' भी शामिल हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन एक्टर की इस फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगस्त माह में रिलीज हुई फिल्मों में आमिर की फिल्म किस पायदान पर है।

Box Office Report: Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Raksha Bandhan Viruman Collection in August
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की  फिल्म लाल सिंह चड्ढा लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। फिल्म का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके बावजूद यह अगस्त की रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने अब तक बहुत मुश्किल से 54.14 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह फिल्म अपनी आधी लागत भी नहीं निकाल सकी है। फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में यह फिल्म भारी नुकसान में नजर आ रही है।

Box Office Report: Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Raksha Bandhan Viruman Collection in August
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कार्तिकेय 2'

अगस्त के महीने में इस फिल्म ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। महज 30 करोड़ के बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' ने अब तक अपना बजट वसूल कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन में भी दिन ब दिन जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने अब तक 43.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report: Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Raksha Bandhan Viruman Collection in August
रक्षा बंधन - फोटो : यूट्यूब
रक्षा बंधन

अक्षय कुमार की यह फिल्म रक्षाबंधन के त्योहार पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को छुट्टी का फायदा नहीं मिल सका। अब तक इस फिल्म ने महज 41.25 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। लेकिन फिल्म का बजट कम होने की वजह से यह तीसरे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ है।

विज्ञापन
Box Office Report: Laal Singh Chaddha Karthikeya 2 Raksha Bandhan Viruman Collection in August
विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विरुमन

इस महीने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में विरुमन का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है और अब तक यह अपनी लागत निकालने में कामयाब भी रही है।  इस फिल्म ने कुल 36.8 करोड़ की कमाई कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed