फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'पठान' की कमाई में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर टांय-टांय फिस्स हुई 'सेल्फी' और 'शहजादा'

Sat, 04 Mar 2023 07:29 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Mar 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania friday collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

इस हफ्ते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में पहले से लगी फिल्में ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शाहरुख खान की 'पठान', अक्षय कुमार की 'सेल्फी', कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' और हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन 2' के बीच इस समय बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिल रहा है। इनमें से कोई भी फिल्म अब करोड़ों में कारोबार नहीं कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह हफ्ता बॉक्स ऑफिस के हिसाब से सुस्त रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रावर को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा...

Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania friday collection
सेल्फी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सेल्फी
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' रिलीज के पहले दिन से दर्शकों को तरस रही है। देशभर में रिलीज किया हुई इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह अक्षय कुमार की फ्लॉप की कतार को तोड़ देगी। लेकिन 'सेल्फी' भी ऐसा करने में नाकाम रही है। ओपनिंग डे पर 2.55 करोड़ रुपये कमाकर ‘सेल्फी’ ने एक सुस्त शुरुआत की थी। वहीं फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'सेल्फी' ने 35 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्श 15.03 करोड़ रुपये हो गया है।
Rani Mukerji : जब रानी मुखर्जी ने दिया था इस सवाल पर ऐसा रिएक्शन, जवाब सुनकर करीना रह गईं थीं दंग

Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania friday collection
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा
बॉलीवुड का शहजादा बनने निकले कार्तिक आर्यन इस बार मुंह के बल गिरे हैं। दरअसल, अभिनेता की फिल्म 'शहजादा' ने पहले दिन से लोगों की उम्मीद के बेहद की खराब प्रदर्शन किया है। कहा जा सकता है कि दर्शकों को कार्तिक आर्यन की हीरोगिरी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। शुक्रवार को फिल्म की कमाई की बात करें तो 'शहजादा' ने 15वें दिन महज 13 लाख रुपये का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 30.67 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania friday collection
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पठान
25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पठान' अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। जहां पिछले हफ्ते या उससे पहले रिलीज हुई फिल्में कुछ ही दिनों में लाखों की कमाई करने लगी हैं, 'पठान' ने अब बॉक्स ऑफिस पर लाख कमाने शुरू किए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि शाहरुख खान की फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखा गया है। 38वें दिन फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पांचवें शुक्रवार को 1.20 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 529.99 करोड़ हो गई है।
Urfi Javed : बार-बार बोल्ड ड्रेस संभालती दिखीं उर्फी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

विज्ञापन
Box Office Report Pathaan Akshay Kumar Selfiee shehzada Ant Man and the Wasp Quantumania friday collection
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया - फोटो : सोशल मीडिया

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया

'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' अपनी रिलीज के पहले से ही खूब चर्चा में थी। अब जब पिछले दिनों फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो अब अपने बेहद ही कम कलेक्शन को लेकर चर्चा बटोर रही है। ओपनिंग डे पर भारत की सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे इसकी कमाई गिरती गई। लोगों को फिल्म की कहानी उतनी दमदार नहीं लगी, जितनी किसी भी मार्वल फिल्म से उन्हें उम्मीद होती है।  शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 44.51 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed