फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: टाइगर 3 तोड़ रही दम, फर्रे की कमाई निराशाजनक, 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस नंबर गेम में ली बढ़त

Wed, 29 Nov 2023 09:11 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 29 Nov 2023 09:11 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्में 'टाइगर 3', 'फर्रे' और '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की पूरी कोशिशें कर रही हैं। तीनों फिल्मों का ताजा नंबर गेम बेहद दिलचस्प है। 
 

विज्ञापन
Box Office Report Salman Khan Tiger 3 farrey Vikrant Massey 12th fail tuesday collection latest earning
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का खेल लगातार जारी है। एक के बाद एक फिल्में रिलीज के साथ दर्शकों को लुभाने और ताबड़तोड़ कमाई की कोशिशों में जुटी हुई हैं। बीते दिनों से तीन फिल्मों का जबरदस्त बज देखने को मिला है। जहां, किसी मूवी ने रिलीज के बाद बेहतरीन कमाई से लोगों को आश्चर्यचकित किया है, तो वहीं कोई बहुप्रतीक्षित फिल्म दर्शकों को निराश करती नजर आई है। मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में दिलचस्प हेरफेर देखने को मिली है। 'टाइगर 3', 'फर्रे' और '12वीं फेल' फिल्म का मंगलवार कलेक्शन चौंकाने वाला है, तो आइए इनके ताजा कारोबार पर नजर डाल लेते हैं- 

Box Office Report Salman Khan Tiger 3 farrey Vikrant Massey 12th fail tuesday collection latest earning
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स की ताजातरीन पेशकश ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के पहले दिन धुआंधार कमाई की, जिससे फैंस और निर्माताओं की उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ गई। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी इस मूवी ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े। हालांकि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिन पर दिन पटखनी खाती हुई आखिरकार कमाई की पटरी से नीचे उतर गई। मूवी को शाहरुख खान के कैमियो का भी कुछ फायदा मिलता नजर नहीं आया है। 'टाइगर 3' ने अपनी रिलीज के 17वें दिन महज 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 276.25 करोड़ रुपये हो गया है। 

Box Office Report Salman Khan Tiger 3 farrey Vikrant Massey 12th fail tuesday collection latest earning
फर्रे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की तरह उनकी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। मूवी, दर्शक जुटाने की तमाम कोशिश करने के बाद भी असफल होती दिखाई दे रही है। 'फर्रे' थाईलैंड की फिल्म 'बैड जीनियस' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी परीक्षा में नकल के हाईटेक मैथेड के ईर्द-गिर्द घूमती है। मूवी ने टिकट विंडो पर 50 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं, इसने अपनी रिलीज के पांचवें दिन महज 34 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सख्त, लॉरेंस बिश्नोई की ताजा धमकी के बाद उठाए गए ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Salman Khan Tiger 3 farrey Vikrant Massey 12th fail tuesday collection latest earning
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म '12वीं फेल' की रिलीज को 33 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके फिल्म दर्शक बटोरने में सफल नजर आ रही है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी विक्रांत मैसी अभिनीत इस मूवी ने 'फर्रे' को पटखनी देते हुए मंगलवार को 60 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह इसका कुल कारोबार 48.10 करोड़ रुपये हो गया है।

Michael Douglas: माइकल डगलस को स्टैंडिंग ओवशन के साथ किया गया सम्मानित, पत्नी कैथरीन ने इंडियंस को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Box Office Report Salman Khan Tiger 3 farrey Vikrant Massey 12th fail tuesday collection latest earning
फर्रे रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंकों में समझें तीनों फिल्मों का मंगलवार कलेक्शन

 
फिल्म का नाम मंगलवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 2.25 करोड़ 276.25
फर्रे   34 लाख 2.93
12वीं फेल 60 लाख 48.10
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed