{"_id":"5a7010974f1c1bb3208b648c","slug":"boxoffice-analysis-of-padmaavat-vs-bahubali-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंपर कमाई के मामले में बाहुबली 2 के सामने बौनी है 'पद्मावत', आंकड़े चौंकाने वाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बंपर कमाई के मामले में बाहुबली 2 के सामने बौनी है 'पद्मावत', आंकड़े चौंकाने वाले
Tue, 30 Jan 2018 02:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे विवाद के बाद रिलीज हुई 'पद्मावत' ने भले ही 4 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली हो। अमेरिका में सभी शो हाउसफुल चल रहे हों, लेकिन बंपर कमाई के मामले में 'पद्मावत' अभी भी बाहुबली 2 के सामने बौनी है। विरोध और बवाल ने संजय लीला भंसाली को तगड़ा झटका दिया है। देखिए, ये रिपोर्ट..
2 of 7
बंपर कमाई के मामले में बाहुबली 2 के रिकार्ड को अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई। बाहुबली 2 की पहले दिन की ओपनिंग बहुत जबरदस्त रही थी। पहले दिन फिल्म की कमाई 121 करोड़ रुपए रही। इससे पहले 'बाहुबलीः द बिगनिंग' ने 50 करोड़, कबाली ने 47 करोड़ और हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
3 of 7
हालांकि देशभर में भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' ने संजय लीला भंसाली की ही 'बाजीराव मस्तानी' से करीब दोगुनी कमाई कर ली। देशभर में रिलीज न हो पाने के बावजूद फिल्म ने पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। जबकि, 2015 में आई बाजीराव मस्तानी 4 दिन में 57 करोड़ रु. कमा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हालांकि 'पद्मावत' बजट का पैसा निकाल चुकी है। करीब 250 करोड़ रुपए में बनी 'पद्मावत' के डिजिटल राइट्स फिल्म मेकर्स ने 25 करोड़ में बेचे जबकि सेटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए 50 करोड़ रुपए का सौदा हुआ। इस तरह कुल कमाई मिलाकर फिल्म यानी 206 करोड़ कमा चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 7
बाहुबली 2 देश में सबसे ज्यादा 8000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, लेकिन पद्मावत केवल 3500 स्क्रीन पर ही लग पाई, जबकि शुरुआती अंदाजा 4000 स्क्रीन पर रिलीज का था। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश जैसे बड़े हिन्दी बेल्ट वाले प्रदेशों और गुजरात में पूरी तरह स्क्रीनिंग नहीं हो पाने का खामियाजा इसे उठाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।