फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: करीना को 'सीता' के रोल के ऑफर पर सोशल मीडिया का ‘लंका कांड’, ट्रोलर्स ने गिनाईं ये सारी अतरंगी बातें

Sat, 12 Jun 2021 05:27 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 12 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
Boycott Kareena Kapoor Khan trends on Twitter for playing mythological role of sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। जब से उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है उसके बाद से तो आए दिन उनसे जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। साथ ही करीना दूसरी बार मां बनने के बाद काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले कि करीना स्क्रीन पर नजर आतीं, लोगों ने उनको निशाने पर ले लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, ट्विटर पर करीना को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है। 



क्या है मामला?
दरअसल, कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थीं कि करीना कपूर पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म 'सीता' में सीता माता का किरदार निभा सकती हैं और उन्होंने इसके लिए मोटी रकम की मांग की है। बस यही बात यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि करीना इस पवित्र रोल के लिए ठीक नहीं हैं, उनकी जगह पर किसी और को यह रोल मिलना चाहिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है - #BoycottKareenaKhan

Boycott Kareena Kapoor Khan trends on Twitter for playing mythological role of sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पूरे मामले को जानने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। करीना को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और यूजर्स ने जमकर करीना की क्लास लगा दी है। कुछ यूजर्स ने तो स्पष्ट शब्दों में लिखा है, 'सीता माता के किरदार के लिए करीना कपूर लायक नहीं हैं इसलिए इस ट्रेंड को फॉलो करें।'
 

 

Boycott Kareena Kapoor Khan trends on Twitter for playing mythological role of sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों की नाराजगी की वजह यह भी सामने आई है कि करीना ने इस किरदार के लिए लगभग 12 करोड़ रुपयों की मांग की है जबकि वह अपनी फिल्मों के लिए छह से आठ करोड़ चार्ज करती हैं। इन खबरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
 




 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Kareena Kapoor Khan trends on Twitter for playing mythological role of sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान कई बातें सामने आई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि करीना सीता का किरदार निभाने के लायक नहीं हैं, वह तैमूर की मां हैं इसलिए यह किरदार नहीं निभा सकतीं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस रोल के लिए सिर्फ हिन्दू अभिनेत्री को ही कास्ट किया जाना चाहिए। वहीं फिल्म के राइटर के वी विजेंद्र प्रसाद का कहना है कि अभी ऐसी बातों पर भरोसा ना करें क्योंकि करीना अभी इस रोल के लिए फाइनल नहीं हुई हैं।
 

 

विज्ञापन
Boycott Kareena Kapoor Khan trends on Twitter for playing mythological role of sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करीना के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। ये फिल्म सुपरहिट फिल्म 'द फॉरेस्ट गंप' की हिन्दी रीमेक है। इसके अलावा भी करीना कपूर के पास दो प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें एक का नाम है ‘वीरे दी वेडिंग 2’ और दूसरी फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed