फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द लेडी इन व्हाइट: वो अभिनेत्री, जिसने कभी नहीं की दुनिया की परवाह, 50 साल पहले दिए थे बोल्ड सीन

Sat, 12 Jun 2021 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 12 Jun 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Simi Garewal The Bold And Beautiful Diva Of Bollywood The Lady in White
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला

सिमी गरेवाल बेशक अब फिल्मों में कम ही दिखाई देती हैं लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती में कमी नहीं आई है। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। लुधियाना में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल से हुई। सिमी ने पांच साल की उम्र में आवारा फिल्म देखी थी, इसके बाद से ही उनके भीतर सिनेमा को लेकर एक अलग जुनून छा गया और ये जुनून आज भी बरकरार है। सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है। 



फिल्मी दुनिया से दूर हैं सिमी गरेवाल
सिमी अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मेगन मर्केल पर दिया उनका बयान काफी चर्चा में था। सिमी उन अभिनेत्रियों में से हैं जिनपर समय के साथ उम्र का असर बहुत ही कम देखने को मिला। वह आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं जितनी पहले नजर आती थीं।

Simi Garewal The Bold And Beautiful Diva Of Bollywood The Lady in White
सिमी गरेवाल - फोटो : File Photo

सिमी को फिल्मों में आने के लिए सबसे पहले रोकने वालों में उनके माता पिता थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग में जाए लेकिन सिमी थीं की मानने को तैयार ही नहीं। कई दिनों की भूख हड़ताल के बाद उनके परिवारवाले इस बात को मानने को तैयार हुए। इसके बाद वो भारत आ गईं। अंग्रेजी अच्छी होने कारण ही सिमी को 'टार्जन गोज टू इंडिया' फिल्म में एक रोल ऑफर हुआ। उस समय सिमी महज 15 साल की थीं। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी गरेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस अच्छी थी जिस कारण उन्हें 60-70 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

Simi Garewal The Bold And Beautiful Diva Of Bollywood The Lady in White
सिमी गरेवाल - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अपने फिल्मी करियर के दौरान सिमी ने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए जिन्होंने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। वे उस दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्री थीं। 1970 में आई राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' ने सिमी की किस्मत बदल दी। फिल्म में सिमी का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन वो कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का उनका सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित बोल्ड दृश्यों में से एक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simi Garewal The Bold And Beautiful Diva Of Bollywood The Lady in White
सिमी गरेवाल - फोटो : Twitter- @Simi_Garewal

सिमी सेट पर देर से आने के लिए मशहूर थीं लेकिन उनका दिया एक शॉट भी लोगों को अपनी तरफ खींचता था। सिमी ने राज कपूर और सत्यजीत रे जैसे शानदार निर्देशकों के साथ काम किया वो इसे अपना सौभाग्य मानती हैं। सिमी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, 100 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन
Simi Garewal The Bold And Beautiful Diva Of Bollywood The Lady in White
सिमी गरेवाल - फोटो : Twitter- @Simi_Garewal

सिमी को 'दो बंधन', 'साथी, 'मेरा नाम जोकर' और विवादित फिल्म 'सिद्धार्थ' के लिए याद किया जाता है। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी गरेवाल सबकी नजर में आ गईं। फिल्मों के अलावा सिमी अपने चैट शो 'रोंदेवू विथ सिमी गरेवाल' के लिए भी मशहूर हैं। उन्होंने कई बड़े सितारों को अपने सवालों के जाल में फंसाया। एक बार बात जो उन्हें खास बनाती है वो ये है कि वह हमेशा सफेद रंग के कपड़े ही पहनती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed