फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Laal Singh Chaddha: फिल्मों के 'बायकॉट' पर आमिर दे चुके हैं दो टूक बयान, बोले- नहीं पसंद तो...

Fri, 05 Aug 2022 06:52 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha: Aamir Khan New Video Goes Viral Actor Talking About Democracy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि रिलीज से पहले ही अभिनेता को यूजर्स के गुस्सा का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, भारत में असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान और फिल्म पीके में देवी-देवताओं के कथित अपमान की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। इन सब विवाद के बीच अब आमिर खान का एक और वीडियाे सामने आया है। 

Boycott Laal Singh Chaddha: Aamir Khan New Video Goes Viral Actor Talking About Democracy
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर ने कहा-  नहीं पसंद तो मत देखो..
सोशल मीडिया पर आमिर खान का पुराना वीडिया वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का है जब आमिर खान की फिल्म पीके का बहिष्कार करने की मांग की जा रही थी। अभिनेता ने 'बायकॉट पीके' पर बात करते हुए कहा था, “मुझे लगता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर आदमी को अपना विचार सामने रखना का अधिकार है। अगर किसी को फिल्म नहीं पसंद आ रही है तो उसे नहीं देखनी चाहिए।"
 


 

Boycott Laal Singh Chaddha: Aamir Khan New Video Goes Viral Actor Talking About Democracy
आमिर खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें
बता दें कि इससे पहले जब मीडिया ने आमिर खान से सोशल मीडिया पर चल रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड  के बारे में सवाल किया था तब अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड का बहिष्कार करो...आमिर खान का बहिष्कार करो...लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो...मुझे भी दुख होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं ... और यह बिल्कुल असत्य है। मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं ... मैं ऐसा ही हूं। अगर कुछ लोगों को ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है इसलिए कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें, कृपया मेरी फिल्में देखें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha: Aamir Khan New Video Goes Viral Actor Talking About Democracy
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों ट्रेंड हो रहा था बायकॉट लाल सिंह चड्ढा?
दरअसल, 2015 में आमिर खान ने एक कथित टिप्पणी की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था, "हमारा देश बहुत सहिष्णु है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दुर्भावना फैला रहे हैं।" इतना ही नहीं आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव ने कहा था कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए देश छोड़ने पर विचार कर रही हैं। नेटिज़न्स इस पुराने बयान की वजह से उन्हें हिंदू विरोधी और भारत विरोधी कह रहे हैं। 

विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha: Aamir Khan New Video Goes Viral Actor Talking About Democracy
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है 'लाल सिंह चड्ढा'
लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी हैं। यह साउथ एक्टर नागा चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू है। लाल सिंह चड्ढा पहले बैसाखी रिलीज के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख 11 अगस्त, 2022 तक टाल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed