सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: आमिर के समर्थन में उतरे मिलिंद सोमन, भड़के लोग, ट्वीट कर लिखा- क्या आप हमें उकसा रहे हो..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 03 Aug 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha Trend: Milind Soman Speaks up in Favour of Aamir Khan as netizens trolling actor
मिलिंद सोमन और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग उठने लगी है। जिसकी वजह से 'लाल सिंह चड्ढा' के मेकर्स और आमिर खान चिंतित हैं। अभिनेता ने हाल ही में सभी से अपनी फिल्म का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया था, साथ ही लोगों के सामने खुद का पॉइंट ऑफ व्यू भी रखने की कोशिश की थी। हालांकि, इन सब प्रयासों के बावजूद ट्विटर पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड होना बंद नहीं हुआ। ऐसे में मनोरंजन उद्योग के लोग अब अभिनेता के समर्थन में सामने आने लगे हैं, जिसमें सबसे पहला नाम मिलिंद सोमन का है।

Boycott Laal Singh Chaddha Trend: Milind Soman Speaks up in Favour of Aamir Khan as netizens trolling actor
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद सोमन ने कही यह बात..
अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने मंगलवार को पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'आमिर खान' का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।' 
 

Boycott Laal Singh Chaddha Trend: Milind Soman Speaks up in Favour of Aamir Khan as netizens trolling actor
पीके - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने किया रिएक्ट...
हालांकि, ट्रोल्स मिलिंद सोमन के ट्वीट पर कमेंट कर आमिर खान को ट्रोल करने लगे। नेटिजन्स  सोशल मीडिया पर आमिर खान की 2014 में आई फिल्म 'पीके' के सीन्स शेयर करने लगे और फिल्म में कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए आमिर खान पर निशाना साधने लगे। कुछ ट्विटर यूजर्स ने आर्काइव्स को खंगाला और आमिर के विवादास्पद बयान "भारत की बढ़ती असहिष्णुता" को शेयर करते हुए लोगाें से फिल्म का बहिष्कार करने की मांग करने लगे। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, 'हमें चैलेंज कर रहे हो?'





विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha Trend: Milind Soman Speaks up in Favour of Aamir Khan as netizens trolling actor
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने ट्रोल्स से किया निवेदन, कहा .....'
हाल ही में मीडिया ने जब आमिर खान से सोशल मीडिया पर चल रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड  के बारे में सवाल किया तब अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड का बहिष्कार करो...आमिर खान का बहिष्कार करो...लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो...मुझे भी दुख होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं ... और यह बिल्कुल असत्य है। मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं ... मैं ऐसा ही हूं। अगर कुछ लोगों को ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है इसलिए कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें, कृपया मेरी फिल्में देखें।"

विज्ञापन
Boycott Laal Singh Chaddha Trend: Milind Soman Speaks up in Favour of Aamir Khan as netizens trolling actor
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर ने क्या कहा था...
दरअसल, 2015 में आमिर खान ने एक कथित टिप्पणी की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था, "हमारा देश बहुत सहिष्णु है, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दुर्भावना फैला रहे हैं।" इतना ही नहीं आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्म निर्माता किरण राव ने कहा था कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए देश छोड़ने पर विचार कर रही हैं। नेटिज़न्स इस पुराने बयान की वजह से उन्हें हिंदू विरोधी और भारत विरोधी कह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed