{"_id":"61a8bfe78c9222068c505b42","slug":"brahma-mishra-dead-fans-and-artists-are-shocked-by-the-death-of-brahma-mishra-paying-tribute-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahma Mishra Dead: ब्रह्मा मिश्रा के निधन से सदमे में फैंस और कलाकार, सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahma Mishra Dead: ब्रह्मा मिश्रा के निधन से सदमे में फैंस और कलाकार, सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'ललित' ब्रह्मा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में ललित का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर के यूं अचानक जाने से उनके दोस्त और सभी फैंस सदमे हैं। ब्रह्मा के निधन की खबर बताते हुए 'मिर्जापुर' के मुन्ना त्रिपाठी यानी अभिनेता दिव्येंदु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। ब्रह्मा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए दिव्येंदु ने उनकी मृत्यु की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद अभिनेता की मौत हो गई।
अभिनेता के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई सलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता दिव्येंदु ने इंस्टाग्रम पर उनके साथ एक फोटो शेयर हुए लिखा, 'आरआईपी ब्रह्मा मिश्रा, हमारा ललित अब इस दुनिया में नहीं रहा। सभी उसके लिए प्रार्थना करें।' वहीं, सीरीज में गुड्डु का किरदार निभाने वाले अली फजल ने पोस्ट शेयर कर कहा, आज फिर दिल टूटा है। ब्रह्मा, ध्यान रखना, साथी।'
इसके अलावा दिव्येंदु के इस पोस्ट पर उनकी सह कलाकार रसिका दुग्गल ने भी कमेंट किया। उन्होंने ब्रह्मा को श्रद्धंजलि देते हुए हाथ जोड़े इमोजी पोस्ट किए। इसके अलावा श्वेता त्रिपाठी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया। जबकि श्रिया पिलगांवर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये दिल टूटने वाला है।
मिर्जापुर के निर्माता गुरमीत सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए ब्रह्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने लाखों चेहरों पर मुस्कान लाई। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आरआईपी ब्रह्मा मिश्रा।' कलाकारों के अलावा ब्रह्मा मिश्रा के फैंस भी उनके निधन की खबर सुन टूट गए हैं। इस खबर के सामने ही सभी उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ब्रह्मा वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु के खास दोस्त ललित के किरदार में नजर आए थे।
उनके इस किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। सोशल मीडिया पर ब्रह्मा के कई मीम्स भी वायरल हुए थे। मिर्जापुर के वह अलावा केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम कर चुके थे। उन्होंने साल 2013 में ‘चोर चोर सुपर चोर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार ब्रह्मा इसी साल आई फिल्म हसीन दिलरुबा में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
'ललित' ब्रह्मा मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 29 नवंबर को ब्रह्मा के सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से गैस की दवाई ली और वापस घर लौट आए। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और एक्टर ने 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।