फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahma Mishra Dead: मिर्जापुर के 'ललित' ब्रह्मा मिश्रा का हार्ट अटैक से निधन, तीन दिन तक बाथरूम में पड़ा रहा शव

Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 02 Dec 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
Brahma Mishra Death: 'Lalit' of Mirzapur Web Series Died Due to Heart Attack
'ललित' ब्रह्मा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वेबसीरीज मिर्जापुर का हर किरदार लोगों के जेहन में जिंदा है। लेकिन किसे मालूम था कि मुन्ना भैया के खास दोस्त ललित का किरदार निभाने वाले ब्रह्मा मिश्रा अचानक ही दुनिया को अलविदा कह देंगे। इस खबर ने न सिर्फ उनके साथ काम करने वाले कलाकारों को चौंकाया है, बल्कि मिर्जापुर के फैंस भी इस खबर से बेहद दुखी हैं। दरअसल, 29 नवंबर को ब्रह्मा के सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ था। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से गैस की दवाई ली और घर वापस लौट आए। इस बीच उन्हें हार्टअटैक हुआ और उनका 32 साल की उम्र में निधन हो गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyenndu 💫 (@divyenndu)

Brahma Mishra Death: 'Lalit' of Mirzapur Web Series Died Due to Heart Attack
'ललित' ब्रह्मा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बाथरूम में पड़ी रही लाश
ब्रह्मा मिश्रा की दिल का दौरा पड़ने से मौत के बाद सबसे दर्दनाक बात ये थी कि तीन दिनों तक उनकी लाश घर के बाथरूम में पड़ी रही। तीन दिनों बाद मुंबई में पुलिस उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे पता चल सके कि मौत कब और कैसे हुई।

Brahma Mishra Death: 'Lalit' of Mirzapur Web Series Died Due to Heart Attack
'ललित' ब्रह्मा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल से मुंबई आए थे ब्रह्मा
ब्रह्मा मूल रूप से भोपाल के पास रायसेन के रहने वाले थे। उन्होंने रायसेन से 10वीं तक पढ़ाई की है। जबकि उनके पिता भूमि विकास बैंक में कार्यरत थे। एक्टर बनने का सपना लेकर आए ब्रह्मा मुंबई में ही बस गए थे। हालांकि मुंबई में संघर्ष के दिनों में फाईनेंशियल क्राइसिस के दौरान उनके पिता और बड़े भाई संदीप उन्हें सपोर्ट किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahma Mishra Death: 'Lalit' of Mirzapur Web Series Died Due to Heart Attack
ब्रह्मा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिरी फिल्म
ब्रह्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में चोर चोर सुपर चोर से की थी। उनकी आखिरी फिल्म 2021 में तापसी पन्नू के साथ आई 'हसीन दिलरुबा' थी। जिसमें उनका छोटा सा ही रोल था।  
विज्ञापन
Brahma Mishra Death: 'Lalit' of Mirzapur Web Series Died Due to Heart Attack
ब्रह्मा मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मा का करियर
मिर्जापुर के अलावा ब्रह्मा को फिल्म केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी काम करते देखा गया था। उन्होंने हाल के कुछ सालों में अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। वह बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने आए थे। लेकिन किसे मालूम था कि ब्रह्मा मिश्रा के सफर इस तरह अंत होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed