फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jab Amitabh Met Aamir: बीच सड़क पर अचानक हुई अमिताभ और आमिर की मुलाकात, क्या आपने देखी यह वायरल तस्वीर?

Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jun 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Actor Amitabh Bachchan Surprise Meeting with Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan See Viral Photo Here
अमिताभ बच्चन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी रास्ते में किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। ऐसा ही हुआ बॉलीवुड के दो दिग्गजों के साथ। हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की। दरअसल, अमिताभ जब कार से निकल रहे थे तभी आमिर से उनकी मुलाकात हो गई। इस मुलाकात के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है।

Brahmastra Actor Amitabh Bachchan Surprise Meeting with Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan See Viral Photo Here
अमिताभ बच्चन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है। फोटो में अमिताभ और आमिर एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों अभिनेताओं के चेहरे की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती है। वायरल तस्वीर में आमिर पिंक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं, तो कार में बैठे अमिताभ हुडी में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, '...और जैसे मैं निकलने ही वाला था...मेरी कार की खिड़की पर दस्तक हुई...यह आमिर थे...भगवान! एक शाम में इतने सारे दिग्गज दोस्त।'

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Brahmastra Actor Amitabh Bachchan Surprise Meeting with Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan See Viral Photo Here
अमिताभ बच्चन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साथ कर चुके हैं काम

अमिताभ बच्चन और आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ नजर आ चुके हैं। फिल्म के सेट पर दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। एक साथ बड़े पर्दे पर दो बड़े कलाकारों के आने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इससे पहले दोनों साल 1996 की फिल्म 'रिश्ता' में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Actor Amitabh Bachchan Surprise Meeting with Laal Singh Chaddha Actor Aamir Khan See Viral Photo Here
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अमिताभ जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed