फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Invitation: 'द इनविटेशन' का फर्स्ट लुक रिलीज, दहशत भरे हालात में नजर आईं नताली इमानुएल

Tue, 28 Jun 2022 02:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 Jun 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
The Invitation: The first trailer look released Nathalie Emmanuel Thomas Doherty Hugh Skinner movie
The Invitation - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द इनविटेशन' का फर्स्ट लुक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। बता दें कि यह एक हॉरर फिल्म है। इसके ट्रेलर से ही अंदाजा हो रहा है कि फिल्म में कितने डरावने सीन हो सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम न नताली इमानुएल, 'गॉसिप गर्ल' फेम थॉमस डोहर्टी  और 'फ्लीबैग एंड मम्मा मिया' फेम ह्यू स्किनर मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। 'द इनविटेशन' आगामी 26 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

The Invitation: The first trailer look released Nathalie Emmanuel Thomas Doherty Hugh Skinner movie
The Invitation - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'द इनविटेशन' एवि नाम की युवती की कहानी है, जो अपनी मां के गुजरने के बाद अपने परिवार को ढूंढने निकलती है, लेकिन खुद ही एक चक्रव्यूह में फंस जाती है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि अपनी मां के गुजरने के बाद एवि (नताली इमानुएल) के आसपास कोई रिलेटिव नहीं होता। वह अपना डीएनए टेस्ट कराती है। इसके बाद उसकी मुलाकात अपने कजिन से होती है, जिसे वह जानती तक नहीं है। लेकिन वह अपने कजिन ऑलिवर से मिलकर बेहद खुश होती है। 

The Invitation: The first trailer look released Nathalie Emmanuel Thomas Doherty Hugh Skinner movie
The Invitation - फोटो : सोशल मीडिया

इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत ही डरावने दृश्य से होती है, जहां आग की लपटों की बीच एवि चीखती नजर आती है। इसके बाद एवि अपनी दिवंगत मां की तस्वीर की ओर देखते हुए कहती है, 'हमेशा मैं और मेरी मां ही थे। अब मुझे एक कजिन मिल गया है।' एवि एक रेस्तरां में अपने कजिन ऑलिवर से मिलती है। एवि उससे कहती है, 'क्या तुम मेरी मां को जानते हो? वो परिवार की हिस्ट्री जानने के लिए हमेशा मुझे इंग्लैंड लेकर आना चाहती थीं।'  जवाब में ऑलिवर कहता है कि परिवार में एक शादी आने वाली है, तुम्हें वहां आना चाहिए। सभी तुमसे मिलना चाहते हैं और एवि वहां जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Invitation: The first trailer look released Nathalie Emmanuel Thomas Doherty Hugh Skinner movie
The Invitation - फोटो : सोशल मीडिया

शादी का भव्य आयोजन एक ग्रामीण इलाके में होता है। वहां जाकर एवि एक अलग ही सच्चाई से रूबरू होती है। उसे अपने परिवार के अतीत का पता चलता है। अपने परिवार की आश्चर्यजनिक स्थितियों का पता चलता है। यहां कई राज से पर्दा उठता है और एवि खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा पाती है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed