सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ से आलिया भट्ट के किरदार ईशा की इस लड़की ने उतारी हूबहू नकल, वीडियो देख आ जाएगा मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 13 Sep 2022 08:22 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Alia Bhatt Character Isha Mimicry by Girl Chandni is on point, video getting viral on social media
चांदनी, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कुछ लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है, तो कुछ इसे बचकानी बता रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादातर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। वहीं, अब आलिया भट्ट के किरदार ईशा की मिमिक्री करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

Brahmastra Alia Bhatt Character Isha Mimicry by Girl Chandni is on point, video getting viral on social media
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार निभाया है, जिसकी चांदनी नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने जबरदस्त मिमिक्री की है। चांदनी आलिया भट्ट् की हूबहू नकल करने के लिए जानी जाती हैं। चांदनी ने मिमिक्री के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह 'ब्रह्मास्त्र' से ईशा नाम के आलिया के किरदार की नकल कर रही हैं। वह इस छोटे से वीडियो में रणबीर कपूर के किरदार का नाम 'शिवा' लेती नजर आ रही हैं।

Brahmastra Alia Bhatt Character Isha Mimicry by Girl Chandni is on point, video getting viral on social media
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चांदनी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। चांदनी शिवा-शिवा पुकार रही हैं और उन्होंने इसे अपने हिसाब से रीक्रिएट किया है। चांदनी की आलिया की मिमिक्री करने के अंदाज के लोग दीवाने हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक दिन पहले आए इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'फिल्म से ज्यादा इस वीडियो का इंतजार था', तो दूसरे ने लिखा, 'मजा आ गया यार।'

View this post on Instagram

A post shared by Chandni Mimic🧿 (@chandnimimic)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Alia Bhatt Character Isha Mimicry by Girl Chandni is on point, video getting viral on social media
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं, शाहरुख खान ने वानर अस्त्र के रूप में कैमियो किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म चार दिनों में 141.29 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed