फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Day 4: सोमवार की परीक्षा में पास होकर रणबीर बने अग्निवीर, विवेक अग्निहोत्री को मिला ये करारा जवाब

Tue, 13 Sep 2022 08:03 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 08:03 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 4 first Monday creates record of 2022 beats Kashmir files
ब्रह्मास्त्र, कश्मीर फाइल्स - फोटो : social media

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की लगातार आलोचना झेल रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने उनकी इस साल की सरप्राइज हिट फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ का पहले सोमवार के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को शानदार कमाई करते हुए मंडे टेस्ट सम्मानजनक अंकों के साथ पास किया है। इसी के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने साल की तीसरी हिट हिंदी फिल्म का तमगा पाने की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ की इस कामयाबी ने फिल्म को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल करते रहे बॉलीवुड विरोधियों को भी करारा जवाब दिया है और बीते दो दिन से सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट ब्रह्मास्त्र’ का हैशटैग भी ठंडा पड़ गया है।

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 4 first Monday creates record of 2022 beats Kashmir files
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चार दिन में 141 करोड़ से ज्यादा
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ हिंदी सिनेमा की बीते तीन साल की पहली फिल्म है जिसने सोशल मीडिया पर भयंकर बायकॉट ट्रेंड्स के बावजूद शानदार सफलता हासिल करते हुए पहले चार दिन में ही 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले सोमवार को भी धमाकेदार कारोबार करते हुए पहले सोमवार की कमाई के मामले में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद पहले सोमवार की कमाई अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 15.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने इस आंकड़े को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 4 first Monday creates record of 2022 beats Kashmir files
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को कमाए 16.80 करोड़
कोरोना संक्रमण काल के बाद से ही सोशल मीडिया में ट्रोल्स के निशाने पर आए हिंदी सिनेमा के लिए सोमवार 12 सितंबर का दिन एक नया सवेरा लेकर आया है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने सोमवार को सारे अनुमानों को किनारे करते हुए 16.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। लोग आशंका जता रहे थे कि फिल्म का कलेक्शन पहले सप्ताहांत की एडवांस बुकिंग खत्म होने के बाद सोमवार को तेजी से नीचे गिरेगा। ट्रेड पंडितों का अनुमान था कि ये फिल्म सोमवार को 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 4 first Monday creates record of 2022 beats Kashmir files
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शानदार वीकएंड, शानदार सोमवार
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के हिंदी संस्करण ने सोमवार को 15.45 करोड़ रुपये, तेलुगू संस्करण ने एक करोड़ रुपये और तमिल संस्करण ने 35 लाख रुपये की कमाई शुरुआती रुझानों के मुताबिक की है। फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये रहा है और इसका नेट कलेक्शन सोमवार को 16.80 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने शुक्रवार को 36.42 करोड़ रुपये, शनिवार को 41.36 करोड़ रुपये और रविवार को अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 45.66 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले चार दिन में फिल्म ने इसी के साथ 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 4 first Monday creates record of 2022 beats Kashmir files
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों को भी पीछे छोड़ा
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ का रिलीज के पहले तीन दिन का कलेक्शन हिंदी में बनी या हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में आठवां सबसे बेहतरीन कलेक्शन रहा है। फिल्म के पहले वीकएंड का कलेक्शन 122.58 करोड़ रुपये रहा। इस कमाई के साथ ही फिल्म ने ‘संजू’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘पद्मावत’, ‘धूम 3’ , ‘दंगल’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को पहले वीकएंड की कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed