फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ का धमाका, साउथ की फिल्मों का रहा ऐसा हाल

Tue, 13 Sep 2022 07:32 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 13 Sep 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Collection Day 4 Sita Ramam karthikeya 2 Cobra
ब्रह्मास्त्र, सीता रामम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड का बुरा हाल, तो साउथ की फिल्मों का जलवा कायम था। वहीं, इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड की डूबती नैया को सहारा मिल गया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया था और अभी भी उसकी कमाई जारी है। इसके अलावा साउथ की फिल्में भी टिकट खिड़की पर बढ़िया कमाई कर रही हैं। तो चलिए बताते हैं आपको मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी...

Monday Box Office Report Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Collection Day 4 Sita Ramam karthikeya 2 Cobra
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शुरुआत से ही बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। फिल्म ने पहले दिन 36.42 करोड़ रुपये कमाए, तो दूसरे दिन 42.41 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन फिल्म ने 45.66 करोड़ का कलेक्शन किया और सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने 16.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में फिल्म चार दिनों में 141.29 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Monday Box Office Report Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Collection Day 4 Sita Ramam karthikeya 2 Cobra
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीता रामम
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'सीता रामम' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं, 30 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म काफी पहले ही अपनी लागत भी निकाल चुकी है। फिल्म जल्द ही दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली है। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम पर भी स्ट्रीम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Collection Day 4 Sita Ramam karthikeya 2 Cobra
कोबरा - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ को 100 करोड़ की लागत से बनाया गया था। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। ओपनिंग डे पर 17 करोड़ के कारोबार से शुरुआत करने वाली 'कोबरा' अभी दो हप्ते बाद अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है। फिल्म ने अभी तक करीब 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Monday Box Office Report Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Collection Day 4 Sita Ramam karthikeya 2 Cobra
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन स्टारर 'कार्तिकेय 2' ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 30 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्ड वाइड 116 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, सोमवार के शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने 20 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed