सब्सक्राइब करें

Brahmastra Tamil Collection: तमिल में जोरदार कमाई कर रही 'ब्रह्मास्त्र', दूसरे दिन कारोबार में 50 फीसदी उछाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Sep 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
brahmastra box office collection day 2 in tamil language ranbir kapoor and alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए राहत की खबर है। उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही ये फिल्म सभी भाषाओं में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज से पहले फिल्म को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने जमकर बायकॉट किया था। लोगों का कहना था कि फिल्म का जबरदस्त तरीके से बहिष्कार किया जाएगा। लेकिन जब ब्रह्मास्त्र के आंकड़े सामने आए तो कहानी कुछ और ही थी। दो दिनों में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तमिल भाषा में भी ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।

Trending Videos
brahmastra box office collection day 2 in tamil language ranbir kapoor and alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जी-जान लगा दिया था। आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक भी दिन इवेंट्स में जाती नजर आईं। एक तरफ जहां फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन हो रहा था, वहीं दूसरी ओर उतनी ही तेजी से इसका ब्रह्मास्त्र का बायकॉट भी चल रहा था। लेकिन बहिष्कार का राग अलाप रहे लोगों के मुंह तब बंद हो गए जब ब्रह्मास्त्र के पहले और दूसरे दिन के आंकड़े सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra box office collection day 2 in tamil language ranbir kapoor and alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ से लेकर हिंदी समेत कई भाषाओं में बिग बजट 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने तमिल में 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन तमिल भाषा में फिल्म के कारोबार में 50 फीसदी उछाल देखने को मिला है। ब्रह्मास्त्र ने जहां पहले दिन देशभर में 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन पूरे देश में इस फिल्म ने लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। 

brahmastra box office collection day 2 in tamil language ranbir kapoor and alia bhatt starrer film
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत की बात करें तो ब्रह्मास्त्र को कुल 5019 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। विदेशों में ये फिल्म 3894 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम रोल में हैं। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल भी है। ब्रह्मास्त्र को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed