{"_id":"631d525dde8732250641e30f","slug":"brahmastra-box-office-collection-day-2-telugu-ranbir-kapoor-alia-bhatt-film-directed-ayan-mukerji-earning-seco","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra Collection: हिंदी के साथ तेलुगू में भी ‘ब्रह्मास्त्र’ की धुआंधार कमाई जारी, हैरान कर देंगे आंकड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra Collection: हिंदी के साथ तेलुगू में भी ‘ब्रह्मास्त्र’ की धुआंधार कमाई जारी, हैरान कर देंगे आंकड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आए। इसी वजह से इस फिल्म का डंका सिर्फ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर नहीं बन रहा। बल्कि साउथ में भी 'ब्रह्मास्त्र' शानदार कमाई कर रही है। हिंदी के अलावा तेलुगू भाषा में अयान मुखर्जी की फिल्म की अच्छी खासी कमाई देखने को मिल रही है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
410 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को हिंदी भाषा में बंपर ओपनिंग दी थी। लेकिन तेलुगू भाषा में भी इस फिल्म की कमाई कम नहीं रही। इस फिल्म के तेलुगू वर्जन ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई की। वहीं, दूसरी दिन भी फिल्म की कमाई जारी रही। शनिवार को 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन ठीक रहा है। तेलुगू भाषा में 'ब्रह्मास्त्र' ने दूसरे दिन लगभग तीन करोड़ का कलेक्शन किया है, जो एक हिंदी फिल्म के लिए ठीक है।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरी दिन कुल इतनी हुई कमाई
रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट हुआ। इसके बाद भी इस फिल्म की शानदार कमाई दूसरे दिन भी जारी रही। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन भी धांसू कमाई की है। इस फिल्म ने जहां पहले दिन देशभर में 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रणबीर-आलिया की इस फिल्म ने शनिवार को पूरे देश में लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू में बंपर कमाई का कारण
'ब्रह्मास्त्र' साउथ में तेलुगू के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज हुई है लेकिन इस फिल्म की कमाई तेलुगू में ज्यादा हो रही है। इसकी वजह फिल्म को तेलुगू सितारों का सपोर्ट है। इस फिल्म में शानदार अभिनेता नागार्जुन नजर आए हैं। इसके अलावा, निर्देशक एस एस राजामौली, मेगास्टार चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी, जिसका असर इस फिल्म के कलेक्शन पर सीधा देखने को मिला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।