फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: अक्षय की फ्लॉप फिल्मों का कारण हैं कपिल और ऑनलाइन लीक हुई ब्रह्मास्त्र, पढ़ें बीते हफ्ते की खबरें

Sun, 11 Sep 2022 09:45 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Sep 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar movies getting flopped because of kapil and brahmastra leaked online read big news of last week
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर हफ्ते कोई न कोई नई हलचल चलती रहती है। हफ्ते में कोई नई फिल्म रिलीज होती है, किसी मूवी का ट्रेलर जारी होता है, तो वहीं कोई सेलिब्रिटी तस्वीरों के माध्यम से अपडेट देते रहते हैं। इस वीक भी कुछ नई घटनाएं हुई हैं, तो चलिए वीकली रैप के माध्यम से आपको हफ्तेभर की घटनाओं की जानकारी देते हैं।
akshay kumar movies getting flopped because of kapil and brahmastra leaked online read big news of last week
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने ने शो के साथ वापस लौट रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके नए शो का प्रोमो भी जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कपिल के नए शो की शूटिंग भी तेजी से चल रही है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 2022 अक्षय कुमार के लिए ठीक नहीं रहा है। उनकी चौथी फिल्म 'कठपुतली' भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई हो, लेकिन इस फिल्म को भी कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनकी 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई है।

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की वजह से नहीं चल रहीं अक्षय कुमार की फिल्में? शो में हुआ बड़ा खुलासा
akshay kumar movies getting flopped because of kapil and brahmastra leaked online read big news of last week
महेश भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों  के बारे मेंभी अपनी पक्ष रखती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- दूसरी शादी के लिए उन्होंने किया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar movies getting flopped because of kapil and brahmastra leaked online read big news of last week
रोहित वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में नजर आ चुके सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते रहते हैं। 'बिग बॉस 3' में भी रोहित ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले थे। रोहित यह बात पहले ही मान चुके हैं कि उनके रिश्ते बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुके हैं। अब हाल ही में एक बार फिर रोहित ने अपने जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की है। इस साक्षात्कार में रोहित ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से लेकर बचपन में हुए उनके यौन शोषण पर कई खुलासे किए। 

Rohit Verma: अंकल ने लड़की बना की दरिंदगी, फैशन डिजाइनर का खुलासा, बोले- प्रॉस्टिट्यूट तक का करना पड़ा काम
विज्ञापन
akshay kumar movies getting flopped because of kapil and brahmastra leaked online read big news of last week
90 Days - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के पीछे कई छिपे हुए सच ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इस हत्या की साजिश को पहली बार एक सीरीज के जरिये ओटीटी पर लाने का बीड़ा उठाया है निर्देशक नागेश कुकुनूर ने। ये सीरीज लेखक अनिरुध्य मित्रा की किताब 'नाइनटी डेज: द ट्रू स्टोरी ऑफ द हंट फॉर राजीव गांधी असैसिन' पर आधारित होगी। राजीव गांधी के हत्यारों की तलाश पर लिखी गई इस किताब पर बन रही सीरीज किस ओटीटी पर प्रसारित होगी, इसके बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।

Rajiv Gandhi Assassination: राजीव के हत्यारों को पकड़ने की कोशिशों पर वेब सीरीज, नागेश कुकुनूर को मिला जिम्मा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed