फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: बायकॉट के बाद भी इतिहास रच रही 'ब्रह्मास्त्र', 'कार्तिकेय 2' का जलवा बरकरार

Sun, 11 Sep 2022 08:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Sep 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Saturday box office report brahmastra day 2 collection cobra karthikeya 2 sita ramam
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर चल रहे पिछले आठ महीने के सूखे के बाद शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से कुछ उम्मीदें नजर आ रही हैं। जिस तरीके से फिल्म पूरे भारत समेत दुनियाभर में कारोबार कर रही है, उस हिसाब से ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर इन दिनों साउथ की फिल्मों का भी राज कायम है। बॉक्स ऑफिस पर 'कोबरा', 'सीता रामम' और 'कार्तिकेय 2' अपना जलवा दिखा रही हैं। 



 
Saturday box office report brahmastra day 2 collection cobra karthikeya 2 sita ramam
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र
रणबीर-आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र बायकॉट ट्रेंड के बाद भी पिछले दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर रही है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को ओपनिंग डे से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म ने जहां पहले दिन देशभर में 36 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रणबीर-आलिया की इस फिल्म ने आज यानी शनिवार को पूरे देश में लगभग 41.50 करोड़ की कमाई कर डाली है। 

Saturday box office report brahmastra day 2 collection cobra karthikeya 2 sita ramam
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीता रामम
मृणाल ठाकुर, दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सीता रामम ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 92.52 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। लगातार हो रही धमाकेदार कमाई के बाद ये फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ रुपये की कमाई आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि ये फिल्म 9 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday box office report brahmastra day 2 collection cobra karthikeya 2 sita ramam
कोबरा - फोटो : social media

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा ने शुरुआत तो बहुत अच्छी की थी, लेकिन दूसरे दिन के बाद से इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई जो कि लगातार बरकरार है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से दूसरे हफ्ते तक इस फिल्म ने महज 41करोड़ का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Saturday box office report brahmastra day 2 collection cobra karthikeya 2 sita ramam
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन अभिनीत कार्तिकेय 2 ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। कार्तिकेय 2 के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 115.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निखिल ने कार्तिकेय 2 को मलयालम भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक कार्तिकेय 2, 23 सितंबर को केरल के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed