फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shriya Saran: रजनीकांत की पत्नी बन लाइमलाइट में आई थीं श्रिया, सीएम के सामने बोल्डनेस दिखाकर मचा दिया था बवाल

Sun, 11 Sep 2022 08:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 11 Sep 2022 08:48 AM IST
विज्ञापन
Shriya saran birthday special Know about her acting career and controversies actress worked with rajinikanth
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री श्रिया सरन आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 सितंबर 1982 को जन्मी श्रिया हरिद्वार से ताल्लुक रखती हैं। श्रिया के परिवार से कोई भी व्यक्ति फिल्मी दुनिया से संबंध नहीं रखता है। इसके बाद भी अभिनेत्री ने भारतीय सिनेमा में न सिर्फ अपनी एक अहम पहचान बनाई है बल्कि कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन भी शेयर किया है। श्रिया एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांसिंग में भी किसी से कम नहीं हैं। उन्हें इंडियन क्लासिकल के साथ साथ वेस्टर्न डांस में भी महारथ हासिल है। लेकिन अभिनेत्री की सिनेमा जगत में एंट्री कैसी हुई और कैसे उन्होंने अपनी बोल्डनेस से हंगामा मचा दिया था आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Shriya saran birthday special Know about her acting career and controversies actress worked with rajinikanth
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई फिल्मी दुनिया में एंट्री
श्रिया ने फिल्मी दुनिया में कॉलेज के दिनों में ही कदम रख दिया था। जब वह दिल्ली के एक कॉलेज में अपने सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं  तभी उन्हें एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने का मौका मिला था। यह म्यूजिक वीडियो रेणु नाथन का 'थिरकती क्यूं हवा' था, जिसमें अभिनेत्री को डांस करने का बड़ा मौका मिला था। यह पहली बार था जब वह कैमरे के सामने परफॉर्म कर रही थीं और यहीं से अभिनेत्री की किस्मत पलट गई। उन्हें फिल्म 'इष्टम' के लिए साइन कर लिया था। 

Shriya saran birthday special Know about her acting career and controversies actress worked with rajinikanth
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत संग काम करने से मिली पहचान
साउथ में शानदार काम करने के साथ ही श्रिया सरन ने बॉलीवुड में भी हाथ पैर मारने शुरू कर दिए थे। उन्होंने फिल्म 'तेझे मेरी कसम' से हिंदी सिनेमा में एंट्री की। लेकिन यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया था। श्रिया को असली पहचान मिली रजनीकांत की फिल्म 'शिवाजी द बॉस' से। इस फिल्म की सफलता के चलते उन्हें बेस्ट तमिल अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला। वह बॉलीवुड फिल्म 'द्श्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shriya saran birthday special Know about her acting career and controversies actress worked with rajinikanth
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

बोल्डनेस से मचाया तहलका
श्रिया सरन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बोल्ड अंदाज की वजह से भी कई बार लाइमलाइट बटोर चुकी हैं और इसी वजह से अभिनेत्री ने एक बार विवाद को भी जन्म दे दिया था। फिल्म 'शिवाजी द बॉस' में श्रिया का लुक काफी सिंपल था लेकिन इस फिल्म के सिल्वर जुबली फंक्शन में वह शॉर्ट डीप नेक वाली सफेद रंग की ड्रेस में नजर आई थीं। इस फंक्शन में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधी बतौर गेस्ट मौजूद थे। श्रिया की शॉट ड्रेस को लेकर काफी बवाल हुआ था। कई राजनीतिक लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके लिए श्रिया को माफी भी मांगनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed