फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya-Jyothika: साउथ के सिंघम सूर्या की पत्नी ज्योतिका भी जीत चुकी हैं नेशनल अवार्ड, फिल्मी है लव स्टोरी

Sun, 11 Sep 2022 08:22 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 08:22 AM IST
विज्ञापन
Actors Suriya and Jyothika wedding anniversary: Know the couple dreamy love story
ज्योतिका,सूर्या शिवकुमार - फोटो : social media

फैंस के बीच सिंघम नाम से मशहूर सूर्या शिवकुमार और उनकी पत्नी दोनों ही दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम है। जहां अभिनय की दुनिया में अभिनेता सूर्या के सितारे बुलंदी पर हैं तो वहीं उनकी पत्नी ज्योतिका भी कुछ कम नहीं हैं। दोनों ही नेशनल फिल्म अवार्ड विजेता रह चुके हैं। एक्ट्रेस कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक ज्योतिका और सूर्या 11 सितंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं। दोनों ने शादी से पहले फिल्मों साथ काम किया था और इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही तो चलिए इनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर जानते हैं कैसे ये ऑनस्क्रीन जोड़ी शादी की मंजिल तक पहुंची।

Actors Suriya and Jyothika wedding anniversary: Know the couple dreamy love story
ज्योतिका,सूर्या शिवकुमार - फोटो : ट्विटर

फिल्म के सेट पर हुई पहली मुलाकात
साउथ सिनेमा में अभिनेता सूर्या का सिक्का तो चलता ही है वहीं बॉलीवुड से अपनी शुरुआत करने वाली ज्योतिका ने भी साउथ इंडस्ट्री में अपने अभिनय से अलग मुकाम हासिल किया, और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक रही हैं। सूर्या और ज्योतिका ने 1999 में आई फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' में सबसे पहले साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसी फिल्म क दौरान दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले थे।

Actors Suriya and Jyothika wedding anniversary: Know the couple dreamy love story
सूर्या-ज्योतिका - फोटो : Suriya Productions

ज्योतिका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से साउथ की ओर रुख किया था, इसलिए शुरुआत में उन्हें तमिल भाषा में दिक्कत होती थी, लेकिन इसके लिए वह जमकर मेहनत करती थीं ताकि वह अच्छे से अपनी सीन को कर पाएं। दोनों ही उस समय सिनेमा जगत में अपने पांव जमा रहे थे। ज्योतिका का काम के प्रति समर्पण देखकर सूर्या उनसे काफी इंप्रेस हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Suriya and Jyothika wedding anniversary: Know the couple dreamy love story
सूर्या पत्नी ज्योतिका के साथ - फोटो : social media
इस फिल्म के बाद ज्योतिका और सूर्या अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए लेकिन इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान फिर से दोनों की मुलाकात हुई। ज्योतिका ने अपने असिस्टेंट से सूर्या को बुलाने के लिए कहा, इस तरह से दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू  हुआ और जल्दी ही वह अच्छे दोस्त बन गए। जिसके बाद पार्टियों, इवेंट आदि में भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहते। सूर्य की फिल्म नंदा के प्रीमियर पर भी ज्योतिका ने शिरकत की थी और उन्हें सूर्या की एक्टिंग बहुत पसंद आई।

 
विज्ञापन
Actors Suriya and Jyothika wedding anniversary: Know the couple dreamy love story
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : social media

अभिनेता सूर्या और ज्योतिका ने साथ में कई फिल्मों में काम किया फिल्म काखा काखा के लिए एक्ट्रेस ने निर्देशक को सूर्या का नाम सुझाया इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कपल की लव स्टोरी शुरू हुई और आखिरकार ज्योतिका ने 11 सितंबर, 2006 में एक्टर सूर्या से शादी कर ली। दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। जिसमें जयललिता भी शामिल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed