फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' का सपोर्ट करना एस एस राजामौली को पड़ेगा भारी? 'बायकॉट गैंग' हुआ निर्देशक से नाराज

Fri, 26 Aug 2022 09:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 26 Aug 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
brahmastra boycott gang unhappy to ss rajamouli praising ranbir kapoor film netizens say what u r doing
एस एस राजामौली, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के लिए तैयार है। 9 सितंबर को सिनेमाघरों आ रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। हाल ही में, रणबीर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने चेन्नई पहुंचे। इस मौके पर रणबीर के साथ साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और निर्देशक एस एस राजामौली भी दिखे। नागार्जुन रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। वहीं, एस एस राजामौली इस फिल्म का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान भी राजामौली ने 'ब्रह्मास्त्र' की जमकर तारीफ की। निर्देशक की यही बात 'ब्रह्मास्त्र' का बायकॉट कर रहे लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई।  

brahmastra boycott gang unhappy to ss rajamouli praising ranbir kapoor film netizens say what u r doing
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले एस एस राजामौली?
दरअसल 'बाहुबली' के निर्देशक ने 'ब्रह्मास्त्र' के लिए कहा कि अयान मुखर्जी ने एक ऐसी दुनिया बनाने का सपना देखा, जो इससे पहले हमने कभी भी नहीं देखा था। उन्होंने फिल्म में अस्त्रों की दुनिया को विस्तार से दिखाया है, जिसके बारे में हमने अपने इतिहास और पुराणों में पढ़ा है। बचपन में हमने इन अस्त्रों के बारे में सुना है, लेकिन कभी भी उनकी भव्यता को नहीं समझा और देखा है। इसके अलावा, भी एस एस राजामौली ने फिल्म की तारीफ करते हुए बहुत कुछ कहा है।

brahmastra boycott gang unhappy to ss rajamouli praising ranbir kapoor film netizens say what u r doing
नागार्जुन, रणबीर कपूर और निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ब्रह्मास्त्र' का बायकॉट कर रहे लोगों को एस एस राजामौली का यूं फिल्म का सपोर्ट करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। लोगों का मनना है कि यह निर्माताओं की साजिश है। ताकि लोग एस एस राजामौली की बातों से प्रभावित होकर फिल्म देखने जा सके। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित हैं और इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। उन सभी से हाल ही में बहुत नफरत की गई है। जिस तरह से वे एस एस राजामौली जैसे सम्मानित व्यक्ति को अपनी बर्बाद फिल्म का चेहरा बना रहे हैं, वह बहुत ही चालाक है।' नीचे देखें ट्वीट्स...









विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra boycott gang unhappy to ss rajamouli praising ranbir kapoor film netizens say what u r doing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें आलिया और रणबीर के अलावा, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed