फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: धांसू ओपनिंग के बाद भी इन नौ फिल्मों से पिछड़ गई 'ब्रह्मास्त्र', टॉप 10 में मिला आखिरी स्थान

Sun, 11 Sep 2022 07:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 11 Sep 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Movie Failed In Front of These Films Know Day 1 Collection Report Card kgf 2 baahubali
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र, वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया। पहले दिन इस फिल्म ने 36 करोड़ की कमाई करके बायकॉट गैंग का मुंह बंद कर दिया। तो दूसरे दिन भी इस फिल्म ने लगभग 40 करोड़ की धुआंधार कमाई की। खास बात यह है कि 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग के मामले में 'संजू' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। लेकिन इतनी बड़ी ओपनिंग करने के बाद भी 'ब्रह्मास्त्र' नौ भारतीय फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को नहीं छू पाई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Brahmastra Movie Failed In Front of These Films Know Day 1 Collection Report Card kgf 2 baahubali
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएफ चैप्टर 2
'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश यानी रॉकी भाई को मॉनस्टर के रूप में दिखाया था। उनके साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी नजर आई थीं। 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

Brahmastra Movie Failed In Front of These Films Know Day 1 Collection Report Card kgf 2 baahubali
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' का नाम शामिल है, जो 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन भी चर्चा में रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Movie Failed In Front of These Films Know Day 1 Collection Report Card kgf 2 baahubali
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : social media

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' बेशक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन रिलीज से पहले आमिर की इस फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था और इसी वजह से अभिनेता की इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। 

विज्ञापन
Brahmastra Movie Failed In Front of These Films Know Day 1 Collection Report Card kgf 2 baahubali
हैप्पी न्यू ईयर में किया है काम। - फोटो : social media

हैप्पी न्यू ईयर
हिंदी सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी ओपनर 'हैप्पी न्यू ईयर' है, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी जैसे कलाकार एक साथ नजर आए थे। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 44.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed