रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म ने समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया था। फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 350 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं। इसी बीच फिल्म के बजट और स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।
Brahmastra: रणबीर कपूर ने बताई ब्रह्मास्त्र के लिए पैसे न लेने की वजह, आलिया भट्ट की फीस को लेकर हुआ यह खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने कोई फीस नहीं ली हैं। अयान ने कहा था, 'रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए जितनी फीस लेते हैं, उन्होंने ब्रह्मास्त्र के निर्माण के लिए कुछ भी नहीं लिया है। अगर वह लेते तो मैं जानता हूं कि यह फिल्म नहीं बन पाती। यह बहुत गर्व की बात है।' वहीं, अब इस पर रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘ब्रह्मास्त्र’ की चमक, क्या सनी देओल की ‘चुप’ को दे पाएगी टक्कर?
'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के अधिक बजट के कारण अपनी फीस छोड़ने की खबरों के बीच, रणबीर ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'आपने जो प्रश्न पूछा है कि मैंने कुछ चार्ज किया या नहीं किया, वास्तव में मैंने किया है। यह मेरे पास जीवन भर के लिए एक इक्विटी है, मैं फिल्म का पार्ट प्रोड्यूसर भी हूं। मैं लॉन्ग टर्म के बारे में सोच रहा हूं। मैंने पार्ट 1 के लिए फीस नहीं ली, लेकिन विश्वास है कि तीन पार्ट में जो यह कमा सकती है वो एक अभिनेता के रूप में मुझे मिलने वाली किसी भी चीज से परे है।'
Shama Sikander: क्या प्रेग्नेंट हैं शमा सिकंदर? फैंस ने पूछा सवाल तो एक्ट्रेस ने आलिया के अंदाज में दिया जवाब
वहीं, आलिया भट्ट की फीस को लेकर अयान मुखर्जी ने कहा कि 2014 में आलिया को फिल्म के लिए साइन किया गया था। उस समय आलिया ने कुछ ही फिल्मों में काम किया था और वह इतनी बड़ी स्टार नहीं थीं, जितनी आज हैं। जो फीस आलिया के लिए फिक्स हुई थी वो काफी कम थी और अब जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो आलिया ने भी कहा कि सारा पैसा फिल्म की मेकिंग में चला गया। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज के बाद पहले वीकएंड तक काफी बढ़िया कलेक्शन किया था। लेकिन अब दो हफ्ते बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 230 करोड़ रुपये हो गई हैं।
Shaakuntalam: इस दिन पर्दे पर आएगी महाकवि कालिदास की रचना, सामंथा पेश करेंगी दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी