फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: भारत में आंध्र प्रदेश तो विदेश में उत्तरी अमेरिका में हुई अधिक कमाई, जानिए कहां कितना हुआ कलेक्शन

Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Worldwide Box Office Report: Alia bhatt Ranbir Kapoor Ayan Film Overseas Collection
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट का ब्रह्मास्त्र विदेशों में धूम मचा रहा है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सात दिन में 10.15 मिलियन डॉलर यानी 81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कोरोना महामारी के बाद 10 मिलियन की कमाई करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले साल 2019 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गुड न्यूज' ने विदेशों में 10 मिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार किया था। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार तक 183.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

Brahmastra Part One Shiva Worldwide Box Office Report: Alia bhatt Ranbir Kapoor Ayan Film Overseas Collection
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में कहां हुई कितनी कमाई?
एस एस राजामौली, जूनियर एनटीआर और नागार्जुन की मौजूदगी की वजह से फिल्म हिंदी भाषी राज्यों के साथ-साथ साउथ में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर्नाटक में की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना बॉक्स ऑफिस पर 24.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरला और भारत के अन्य देशों में क्रमश: 11.15 करोड़, 7.2 करोड़, 2.22 करोड़ और 158.98 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Brahmastra Part One Shiva Worldwide Box Office Report: Alia bhatt Ranbir Kapoor Ayan Film Overseas Collection
ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विदेशों में कहां हुआ कितना कारोबार?
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अगर विभिन्न देशों में हुए कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में पहले सप्ताह में 5.70 मिलियन डॉलर की कमाई की है। उम्मीद की जा रही है कि यहां फिल्म 9 मिलियन डॉलर तक का आंकड़ा पार कर सकती है, जो फिल्म 'दंगल', 'पद्मावत' और 'पीके' के बाद किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए चौथी सबसे ज्यादा कमाई होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने सात दिनों में 1.23 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Worldwide Box Office Report: Alia bhatt Ranbir Kapoor Ayan Film Overseas Collection
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विदेशी बॉक्स ऑफिस इतनी हुई ब्रह्मास्त्र की कमाई:

  • यूएस / कनाडा - 5,675,000 डॉलर
  • मध्य पूर्व - 1,525,000 डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया - 840,000 डॉलर
  • न्यूजीलैंड - 160,000 डॉलर
  • नेपाल - 200,000 डॉलर
  • एशिया - 250,000 डॉलर
  • यूनाइटेड किंगडम - 800,000 डॉलर
  • जर्मनी - 100,000 डॉलर
  • यूरोप - 450,000 डॉलर
  • शेष विश्व - 125,000 डॉलर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed