फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: सेंसर बोर्ड से पास हुई अयान मुखर्जी की फिल्म, जानिए कितनी होगी 'ब्रह्मास्त्र' की समय अवधि

Tue, 06 Sep 2022 09:30 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 06 Sep 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
brahmastra ranbir kapoor and alia bhatt starrer film gets ua certificate from cbfc know about movie timing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार इस हफ्ते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। दरअसल 'ब्रह्मास्त्र' अयान मुखर्जी के ड्रीम प्रोजेक्टस में से एक है। धर्मा प्रोडेक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। 'ब्रह्मास्त्र' का रिलीज से पहले ही बज बना हुआ है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और अभिनेता खूब प्रचार कर रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करेगी।




 
brahmastra ranbir kapoor and alia bhatt starrer film gets ua certificate from cbfc know about movie timing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अन्य फिल्मों की तरीके से ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। एडवांस बुकिंग में कलेक्शन के बेहतरीन आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिन्हें देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ब्रह्मास्त्र के शानदार विजुअल्स ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन तक फिल्म की हिंदी में 5.46 करोड़, तेलुगू में 15.45 लाख, मलयालम में 5.62 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं तमिल और कन्नड़ में अभी तक क्रमश: एक और आठ टिकटों की बिक्री हुई है। 

brahmastra ranbir kapoor and alia bhatt starrer film gets ua certificate from cbfc know about movie timing
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र सेंसर बोर्ड से भी पास हो गई है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि फिल्म काफी लंबी होने वाली है। इस फिल्म को सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने यूए सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि फिल्म को 12 साल से ऊपर के सभी दर्शक देख सकते हैं। फिल्म की लंबाई की बात करें तो ब्रह्मास्त्र 166.54 मिनट यानि 2 घंटे, 46 मिनट और 54 सेकंड की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
brahmastra ranbir kapoor and alia bhatt starrer film gets ua certificate from cbfc know about movie timing
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को आईमैक्स और आईमैक्स 3डी में भी देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस तरीके से ब्रह्मास्त्र का लोगों के बीच बज बना हुआ है उस हिसाब से ओपनिंग डे पर फिल्म 20 से 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र साल 2022 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed