फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannah Bhatia: बॉलीवुड में शोहरत के लिए बाउंसर बनने को भी तैयार तमन्ना, ऋतिक रोशन के लिए करेंगी ये काम

Tue, 06 Sep 2022 08:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Babli Bouncer Trailer launch event actress said if get chance i become hrithik roshan Bouncer
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बाउंसर के जॉब में ज्यादातर पुरुषों को ही देखा जाता है, लेकिन अब धीरे धीरे महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। इसी विषय को आधार बनाकर निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म 'बबली बाउंसर' बनाई है जिसमें लीड भूमिका में साउथ की स्टार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने निभाई है। सोमवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ जहां पर तमन्ना भाटिया की भूमिका के मुताबिक ट्रेलर लांच के दौरान महिला बाउंसर के गेटअप में ही दिखीं।

Tamannaah Bhatia Babli Bouncer Trailer launch event actress said if get chance i become hrithik roshan Bouncer
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

होटल हो, क्लब या फिर कोई समारोह या फिर शूटिंग। ऐसे अवसरों पर बाउंसर की सक्रियता काफी देखने को मिलती है। फिल्मी इवेंट में सुरक्षा से ज्यादा तो यह एक फैशन सा बन गया है। जिस स्टार की जितने बाउंसर के साथ एंट्री होती है, उसको उतना भी बड़ा स्टार समझा जाने लगा है। शूटिंग के दौरान भी स्टार्स बाउंसर से घिरे रहते है। ऐसे में तमन्ना भाटिया को अगर मौका मिले तो किस स्टार की बाउंसर बनकर उनको सुरक्षा देंगी। इस सवाल का जवाब उन्होंने कुछ यूं दिया।

Tamannaah Bhatia Babli Bouncer Trailer launch event actress said if get chance i become hrithik roshan Bouncer
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बबली बाउंसर' के ट्रेलर लांच के मौके पर बातचीत के दौरान तमन्ना भाटिया ने बताया कि अगर मौका मिले तो वह ऋतिक रोशन की बाउंसर बनेंगी। दूसरा नाम उन्होंने विक्की कौशल का लिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब खुद किसी बाउंसर की जरूरत नहीं है, क्योंकि 'बबली बाउंसर' की शूटिंग के दैरान वह सीख गई हैं कि अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती हैं? उन्होंने बताया, 'इस भूमिका को निभाने के लिए मसल्स बनाने से भी ज्यादा  जरूरी यह था कि अंदर से मजबूत कैसे दिखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Babli Bouncer Trailer launch event actress said if get chance i become hrithik roshan Bouncer
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमन्ना भाटिया को इस बात का शुरू से ही मलाल रहा है कि उन्हें साउथ में जितनी लोकप्रियता मिली है। उतनी लोकप्रियता बॉलीवुड में नहीं मिली है। वह कहती है, 'हिंदी के बाद जब मैने साउथ की फिल्मों में काम करना सीखा तो वहां की भाषा मैने सबसे पहले सीखी, मुझे वहां बहुत सम्मान और प्यार मिला। मैं चाहती हूं कि 'बबली बाउंसर' के बाद मुझे भी यहां के लोगों से उतना ही प्यार और सम्मान मिले। इस फिल्म में मैने जो किरदार निभाया है। वह लोगों को ज्यादा कनेक्ट करेगा।'

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Babli Bouncer Trailer launch event actress said if get chance i become hrithik roshan Bouncer
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बबली बाउंसर' में तमन्ना भाटिया फर्राटेदार हरियाणवी बोलती नजर आ रही हैं। यह पूछे जाने पर की हरियाणवी भाषा सीखने में उन्होंने किसकी मदद ली। वह कहती हैं, 'मेरी भाभी खुद हरियाणा से है। इस लिए भाषा सीखने में मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। जब साउथ की तमिल और तेलुगू बोलना सीख ली तो हरियाणवी भाषा सीखना तो मेरे लिए बहुत आसान था। मुझे हरियाणवी लोग बहुत अनोखे लगते हैं। उनके कल्चर में जो ह्यूमर है, उसे करने की कोशिश की है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed