बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ साउथ की ही फिल्में चल रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ और चियान विक्रम की फिल्मों की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ, धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' की पकड़ अभी भी सिनेमाघरों में नजर आ रही है। भले ही इन फिल्मों की कमाई कम होती जा रही हो, लेकिन हिंदी की मूवीज से तो ठीक ही कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच अब सोमवार को हुए सभी फिल्मों के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किसने कितना कारोबार किया-
Box Office Report: वीकएंड के बाद 'सीता रामम' का बुरा हाल, ऐसी है 'कोबरा' की हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा को सिनेमाघरों में छह दिन का समय बीत चुका है। ये फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कोबरा की ओपनिंग तो दमदार थी, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की जाने लगी। हालांकि कोबरा को वीकएंड का भी कुछ खास फायदा नहीं मिला। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से वीकएंड के बाद कोबरा का कुल कलेक्शन 37 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।
सीता रामम
साउथ में धमाल मचाने के बाद सीता रामम हिंदी में भी रिलीज की गई है। हालांकि हिंदी में फिल्म को कुछ खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि साउथ में इस फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से सोमवार को सीता रामम ने महज 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 56.96 करोड़ रुपये हो चुका है।
थिरुचित्रम्बलम
18 अगस्त को रिलीज हुई मिथरन जवाहर की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। लेकिन अब धनुष की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 19वें दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 72 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है।
ब्रह्मास्त्र
आयन मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग में जिस तरह से बेहतरीन आंकड़े सामने आ रहे हैं उसे देखकर लगा रहा है कि अब तक सामने आए ब्रह्मास्त्र के शानदार विजुअल्स ने दर्शकों को खींचने का काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन तक फिल्म की हिंदी में 5.46 करोड़, तेलुगू में 15.45 लाख, मलयालम में 5.62 करोड़, तमिल और कन्नड़ में अभी तक क्रमश: एक और आठ टिकटों की बिक्री हुई है।