{"_id":"630251f64ab1a40bfc547f7c","slug":"brahmastra-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-starrer-film-story-leaked-before-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म की कहानी रिलीज से पहले लीक, मौनी रॉय नहीं हैं विलेन!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म की कहानी रिलीज से पहले लीक, मौनी रॉय नहीं हैं विलेन!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का काफी समय से बज बना हुआ है। काफी समय पहले ही इस फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट हो गई थी, लेकिन सिर्फ कोरोना वायरस के चलते अभी तक ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। हालांकि रियल लाइफ कपल और फिल्म के लीड कलाकार आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री भी फिल्म देखने का बड़ा कारण हो सकती है। कुछ समय पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा को तो दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है, लेकिन 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर और आलिया के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा लीक सामने आया है। कहानी को लेकर मजेदार लीक निकलकर सामने आया है, हालांकि वह कितना सही है ये तो फिल्म रिलीज होने बाद पता चल पाएगा। ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में मौनी रॉय विलेन के रूप में नजर आई थीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहानी की असली विलेन मौनी रॉय नहीं हैं।
3 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र की असली विलेन मौनी रॉय नहीं है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि फिल्म की असली विलेन मौन रॉय नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट अपने प्यार के जाल में रणबीर कपूर को फंसाएंगी और उनके जरिए बाकी अस्त्रों तक पहुंचने की कोशिश करेंगी। ये भी कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट खुद भी एक अस्त्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण जल अस्त्र होंगी। हालांकि बॉलीवुड इन दिनों बायकॉट तो दौर से गुजर रहा है, ऐसे में ब्रह्मास्त्र भी लपेटे में आ चुकी है। अयान की ये फिल्म बॉलीवुड की नैया पार लगा पाती है या नहीं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद पता चल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।