फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख की बातें सुन छलक पड़े थे विक्की कौशल के पिता के आंसू, बोले- इज्जत करना कोई उनसे सीखे

Sun, 21 Aug 2022 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Aug 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Father Sham Comments on Bollywood Should Learn Gesture from Shah Rukh Khan Know Why
शाहरुख खान, विक्की कौशल, शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार होने के बाद भी वह लोगों के प्रति हमेशा उदार व्यवहार करते हैं और सभी से अच्छे से पेश आते हैं। इसके गवाह इंडस्ट्री के कई लोग हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ काम किया है। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर की जमकर तारीफ की है।

Vicky Kaushal Father Sham Comments on Bollywood Should Learn Gesture from Shah Rukh Khan Know Why
विक्की कौशल, शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
शाम कौशल ने की शाहरुख की तारीफ

शाम कौशल ने इस बातचीत के दौरान शाहरुख से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं जो इससे पहले शायद ही किसी को पता होगी। उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी जिस तरह से उन्होंने मेरी पत्नी और बेटे विक्की को ट्रीट किया वह देखकर मैं भावुक हो गया था। शाम ने बताया कि वह शाहरुख को पिछले 21 वर्षों से जानते हैं। हम दोनों ने अशोका से लेकर अब तक कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Vicky Kaushal Father Sham Comments on Bollywood Should Learn Gesture from Shah Rukh Khan Know Why
बेटों के साथ शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
इज्जत करना कोई शाहरुख से सीखे

इस बातचीत में उन्होंने एक खास इवेंट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान शाहरुख खान की बातों ने उन्हें भावुक कर दिया था। शाम बताते हैं कि किसी की इज्जत कैसी की जाती है यह फिल्म इंडस्ट्री के लोग शाहरुख खान से सीख सकते हैं। जिस तरह से वह लोगों से मिलते हैं उनके साथ व्यवहार करते हैं उससे लोगों को स्पेशल फील होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Father Sham Comments on Bollywood Should Learn Gesture from Shah Rukh Khan Know Why
पत्नी व बेटे के साथ शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की बात सुन हो गए थे भावुक
साल 2019 के फिल्मफेयर अवॉर्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब भी मैं किसी अवॉर्ड शो में जाता है हूं मुझे जहां भी कहा जाता है वहां बैठ जाता हूं। फिल्मफेयर अवॉर्ड में मैं इसलिए गया था क्योंकि शाहरुख के साथ मेरा बेटा विक्की इस शो को होस्ट कर रहा था। शाम ने आगे बताया कि इस दौरान शाहरुख वह सब बोलने लगे जो बातें स्क्रिप्ट में लिखी ही नहीं थी। उन्होंने विक्की से मेरे बारे में पूछा कि तुम्हारे पापा कहां बैठे हैं। इसके बाद उन्होंने विक्की से कहा कि जब मैं इंडस्ट्री में नया था तब तुम्हारे पापा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्हें विक्की से पता चला कि यह सब स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed