फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना के झूठे आरोपों के बाद मैगजीन ने वापस लिया एक्ट्रेस का नॉमिनेशन, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 21 Aug 2022 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 21 Aug 2022 08:24 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Dhaakad Emergency actress Kangana Ranaut to sue leading film magazine for this reason
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपनी बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर कंगना चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना रणौत ने एक फिल्म पत्रिका पर मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस मैगजीन पर मुकदमा इसलिए कर रही हैं, क्योंकि मना करने के बावजूद कंगना को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा रहा है।

Dhaakad Emergency actress Kangana Ranaut to sue leading film magazine for this reason
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने मैगजीन के खिलाफ मुकदमा दायर करने की वजह भी बताई है। कंगना का दावा है कि एक प्रतिष्ठित फिल्म मैगजीन मना करने के बावजूद उन्हें अपने अवॉर्ड फंक्शन में आने का बुलावा भेज रही है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म 'थलाइवी' को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। इस बात से कंगना बेहद खफा हैं। 

Dhaakad Emergency actress Kangana Ranaut to sue leading film magazine for this reason
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने मैगजीन को टैग करते हुए लिखा है, 'मैंने वर्ष 2014 में इस तरह की अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित चीजों पर बैन लगा दिया है, लेकिन इस वर्ष मेरे पास उनके अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए लगातार कई फोन आ रहे हैं। वे मुझे फिल्म 'थलाइवी' के लिए अवॉर्ड देना चाहते हैं। इस बात से मैं हैरान हूं कि वे अभी भी मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। इस तरह की चीजों को बढ़ावा देना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता और वेल्यू सिस्टम के बाहर है। इसलिए, मैंने मुकदमा करने का फैसला किया है। थैंक्स।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhaakad Emergency actress Kangana Ranaut to sue leading film magazine for this reason
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कंगना के इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैगजीन ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के आरोपों के बाद मैगजीन ने कंगना का नॉमिनेशन रद्द कर दिया है। बता दें कंगना को उनकी फिल्म थलाइवी के लिए बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। अपने नोट में मैगजीन ने लिखा कि ‘अवॉर्ड्स के नियम के मुताबिक,  ‘फिल्मफेयर के कार्यकारी संपादक ने रनौण को बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल में नामांकन के बारे में जानकारी दी गई और इंवाइट भेजने के लिए उनका पता पूछा।’  इसके साथ ही उन्होंने कंगना को भेजे अपने संदेश का एक अंश भी साझा किया है। साथ ही मैगजीन ने यह भी स्पष्ट किया कि कहीं पर भी उन्हें अवॉर्ड दिए जाने या इस इवेंट में परफॉर्मेंस के लिए कोई अनुरोध नहीं किया था।’ 

विज्ञापन
Dhaakad Emergency actress Kangana Ranaut to sue leading film magazine for this reason
तापसी पन्नू, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए कंगना रणौत को अभिनेत्री कियारा आडवाणी, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू और विद्या बालन के साथ 'थलाइवी' के लिए लीड रोल केटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हालांकि, कंगना को यह नॉमिनेशन पसंद नहीं आया और वह इस पर आग बबूला हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed