फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra Starcast Look: फैंस ने देखी 'ब्रह्मास्त्र' के टीजर में शाहरुख खान की झलक, नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी ये अभिनेत्री?

Tue, 31 May 2022 06:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 May 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Starcast Look: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Mouni Roy Nagarjuna first look reveal fans also Spotted Shah Rukh Khan
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर में सभी किरदारों का लुक दर्शाया गया है। सभी को आग की लपटों के बीच दिखाया गया है। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है।

Brahmastra Starcast Look: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Mouni Roy Nagarjuna first look reveal fans also Spotted Shah Rukh Khan
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

डरावना है मौनी रॉय का लुक
टीजर वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी कमाल के लग रहे हैं। वहीं, मौनी रॉय का लुक काफी डरावना लग रहा है। टीजर जारी होने के बाद माना जा रहा है कि उनका किरदार निगेटिव हो सकता है। बता दें कि मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसी वीडियो में मौनी रॉय और नागार्जुन के लुक का भी खुलासा किया गया है। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन समेत कई अहम कलाकारों के लुक की झलक दे दी गई है।

Brahmastra Starcast Look: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Mouni Roy Nagarjuna first look reveal fans also Spotted Shah Rukh Khan
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर?
वीडियो के अंत में रणबीर कपूर की आवाज आती है जो कहते हैं, 'अब खेल शुरू।' फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन, उससे पहले यह जो टीजर वीडियो रिलीज किया गया है, उससे एक बात साफ है कि मेकर्स ने काफी हेवी ग्राफिक्स और स्पेशल इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया है। टीजर जारी होने के बाद इसे फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस ट्रेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर साझा किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Starcast Look: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Mouni Roy Nagarjuna first look reveal fans also Spotted Shah Rukh Khan
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हर किरदार पर बराबर फोकस
टीजर में सिर्फ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर फोकस नहीं किया गया, बल्कि हर किरदार को दर्शाया गया है। रणबीर कपूर को अंगारों से निकलते हुए, आलिया भट्ट को सूरज की लपटों में घिरे हुए दिखाया गया है। वहीं अमिताभ बच्चन को बिजली के आगे खड़े हुए, नागार्जुन को खुली वादियों में चलते हुए और मौनी रॉय को काले लिबास में आग की लपटों से खेलते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म आगामी 9 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Brahmastra Starcast Look: Alia Bhatt Ranbir Kapoor Amitabh Bachchan Mouni Roy Nagarjuna first look reveal fans also Spotted Shah Rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के फैंस कर रहे सवाल
फैंस ने टीजर में शाहरुख खान को भी स्पॉट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में तीन-चार मिनट का कैमियो शाहरुख खान का नजर आएगा। ऐसे में जब इस फिल्म का ट्रेलर टीजर रिलीज किया गया है तो सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान को भी इसमें स्पॉट किया है। हालांकि, इसे लेकर अभी किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed