फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर को मिले प्यार से भावुक हुए अयान मुखर्जी, बोले- 'ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं'

Thu, 16 Jun 2022 06:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 16 Jun 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Trailer: Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Alia bhatt Mouni roy Nagarjuna Ayan Mukerji note on social media
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर कल रिलीज हो गया है। इसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति फैंस की बेकरारी और ज्यादा बढ़ा दी है। काफी बड़ी संख्या में 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया है। इससे अयान मुखर्जी बेहद खुश हैं। फिल्म के निर्देशक ने इसके लिए एक भावुक नोट लिखकर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Brahmastra Trailer: Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Alia bhatt Mouni roy Nagarjuna Ayan Mukerji note on social media
'ब्रह्मास्त्र' - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा का अलग अनुभव मिलने का दावा किया
फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक थैंक्स नोट साझा किया है। इस नोट में अयान मुखर्जी ने लिखा है, 'हैलो एव्रीवन, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की यात्रा में कल का दिन बेहद खास था। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। आपने इस ट्रेलर को जो प्यार दिया उसके लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। आज मैं बेहद ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। हम अपनी फिल्म को रिलीज करने के करीब पहुंच गए हैं। हम आप सभी को अपनी पूरी ऊर्जा से अपना बेस्ट देंगे, 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए आपको सिनेमा का एक अलग ही शानदार अनुभव होगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इस पर गर्व करेंगे। आप सभी का एक बार फिर बहुत-बहुत आभार। '

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

Brahmastra Trailer: Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Alia bhatt Mouni roy Nagarjuna Ayan Mukerji note on social media
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

पांच भाषाओं में होगी रिलीज
इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में एक वैज्ञानिक का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शं, प्राइम फोकस और स्टारलाइट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 09 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़, पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Trailer: Amitabh Bachchan Ranbir Kapoor Alia bhatt Mouni roy Nagarjuna Ayan Mukerji note on social media
आलिया भट्ट - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी फिल्म
आपको बता दें कि अयान मुखर्जी की यह फिल्म पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में महाबली और सर्व शक्तिशाली अस्त्र को ढूंढने की कहानी बताई गई है। लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में अस्त्रों के देवता 'ब्रह्मास्त्र' की शक्तियों का एहसास कराने की कोशिश की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed