फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Illness: सिर्फ दीपिका ही नहीं, ये सितारे भी गंभीर बीमारियों के शिकार, चौथा नाम तो कर देगा हैरान

Thu, 16 Jun 2022 06:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
celebs illness deepika padukone health project k prabhas Salman, Hrithik, Sonam, Anushka Also Suffered Serious Illness
सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की हालत अब स्थिर है। कथित तौर पर अभिनेत्री को हृदय गति बढ़ने की वजह से हैदराबाद के कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जब अभिनेत्री अस्पताल पहुंची, तब वह कमजोर महसूस कर रही थीं। कुछ घंटों तक चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और वह वापस सेट पर लौट गईं। दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक और चाहने वाले काफी परेशान हो गए। वह यह जानने के लिए बेताब हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री को ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्हें यूं हड़बड़ी में अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि अभिनेत्री की ऐसी हालत हार्ट के ठीक तरीके से पंप न हाेने की वजह से हुई। उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं हुई है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें छोटी उम्र में बड़ी बीमारियों से जूझना पड़ा है। आइए देखते हैं सूची किन-किन कलाकारों के नाम शामिल हैं। पढ़िए...

celebs illness deepika padukone health project k prabhas Salman, Hrithik, Sonam, Anushka Also Suffered Serious Illness
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नामक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं। बता दें कि जिस किसी व्यक्ति को यह बीमारी होती है, उसे नसों में असहनीय दर्द उठता है। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए बताया था कि इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहा जाता है और इससे जूझते हुई कई बार मुझे भी सुसाइड के ख्याल आ चुके हैं।

celebs illness deepika padukone health project k prabhas Salman, Hrithik, Sonam, Anushka Also Suffered Serious Illness
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

सोनम कपूर

फैशल आइकॉन सोनम कपूर अपने आपको फिट रखने के लिए काफी योगा और एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन महज 17 साल की उम्र में ही अभिनेत्री को टाइप-1 डायबटीज हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs illness deepika padukone health project k prabhas Salman, Hrithik, Sonam, Anushka Also Suffered Serious Illness
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हड्डियों में दर्द बना रहता है। 

विज्ञापन
celebs illness deepika padukone health project k prabhas Salman, Hrithik, Sonam, Anushka Also Suffered Serious Illness
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड अभिनेता और डांसर ऋतिक रोशन काफी फीट नजर आते हैं। हालांकि उन्हें 20 साल की उम्र में स्कोलियोसिस नामक बीमारी हो गई थे। इस बीमारी की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें डांस करने और दौड़ने से मना किया था। पहले एक साल तो अभिनेता ने डॉक्टर्स की बात सुनी, लेकिन उसके बाद उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और दौड़ना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने दौड़ने की स्पीड बढ़ाई और खुद इस बीमारी को खत्म कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed