{"_id":"6321e037442fb8691906f46d","slug":"brahmastra-world-wide-box-collection-kangana-ranaut-target-ayan-film-said-movie-mafia-declaring-biggest-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' सबसे बड़ी फेलियर? कंगना रणौत ने फिल्म को हिट करार देने पर कसा तंज, कह डाली बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' सबसे बड़ी फेलियर? कंगना रणौत ने फिल्म को हिट करार देने पर कसा तंज, कह डाली बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणतौ, ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की माइथोलॉजी पर आधारित अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन पर फेक होने का आरोप भी लगा है। इसी बीच, बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई को निशाने पर लिया है। इस दौरान कंगना रणौत ने सवाल उठाया है कि अभी से इस फिल्म को बिगेस्ट हिट कैसे करार दिया गया है।
2 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने शेयर किया ट्वीट
दरअसल, कंगना रणौत ने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस ट्वीट में 'ब्रह्मास्त्र' को सबसे बड़ी फेलियर बताया गया है। साथ ही फिल्म के कलेक्शन की बात भी की गई है। इस ट्वीट में लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र एक बड़ी फेलियर साबित हो रही है, जिसने देश में अनुमान से कम बिजनेस किया है और पांच दिन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सभी भाषाओं में 144 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। भारत में फिल्म ने कुल 168 करोड़ रुपये कमाए हैं जबकि विदेशों में फिल्म 78 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। इसी तरह फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 246 करोड़ रुपए हैं जो 650 करोड़ रुपये के ग्रॉस का मात्र 38% रिकवरी दर्शाता है।'
3 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट के साथ कंगना रणौत ने 'ब्रह्मास्त्र' को निशाने पर लिया है। अभिनेत्री ने लिखा, 'इस फिल्म को 144 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही बड़ी हिट घोषित कर दिया गया है जबकि इसकी लागत ही 650 करोड़ रुपये है। इसी तरह मूवी माफिया काम करते हैं। वे तय करते हैं कि कौन सी फिल्म हिट है और कौन सी फिल्म को फ्लॉप बताना है। फिर चाहे उसका कलेक्शन और रिकवरी कुछ भी हो। वे खुद तय करते हैं कि किसे ऊंचा उठाना है और किसे बायकॉट करवाना है। अब यहां वे एक्सपोज हो गए हैं।'
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रणौत 'ब्रह्मास्त्र' या इस फिल्म की टीम पर निशाना साध रही हैं। इससे पहले, अभिनेत्री ने इस फिल्म का रिव्यू सामने आने के बाद उन लोगों को जेल भेजने की बात कही थी, जिन लोगों ने 'ब्रह्मास्त्र' देखने के बाद निर्देशक अयान मुखर्जी को जीनियस बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।