फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित साध ने सुशांत सिंह राजपूत की कहानी से जोड़ी अपनी कहानी, सुनाए टीवी जगत में बॉयकॉट के ये किस्से

Wed, 15 Jul 2020 11:55 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Breath 2 Actor Amit Sadh Talks About Nepotism in Television
अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों और टीवी के कलाकार अमित साध आजकल इतने लोकप्रिय हो रहे हैं कि वह हाल ही में रिलीज हुए और आगे रिलीज होने वाले लगभग हर प्रोजेक्ट में दिख जा रहे हैं। सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीजों में ही नहीं बल्कि सुर्खियों में भी वह नए नए खुलासों की वजह से रहना सीख गए हैं। देश के मौजूदा हालात कुछ ऐसे हैं कि भीतरी और बाहरी की बहस में देश के ज्यादातर लोग बाहरियों से पूरी हमदर्दी कर रहे हैं।

Breath 2 Actor Amit Sadh Talks About Nepotism in Television
Amit Sadh

ऐसे माहौल में अमित ने खुलासा किया है कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ा नहीं था, बल्कि टीवी निर्माताओं ने उन्हें बैन कर दिया था। अमित ने वर्ष 2002 में टीवी के धारावाहिक 'क्यों होता है प्यार' से अभिनय में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार वह टीवी के ही अलग-अलग शोज का हिस्सा रहे। वर्ष 2007 में 'फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी' में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई देने के बाद अमित ने टीवी को अलविदा कह दिया था।

Breath 2 Actor Amit Sadh Talks About Nepotism in Television
Amit Sadh

वर्ष 2010 में अमित ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'फूंक 2' से फिल्मों में अपनी शुरुआत की। टीवी छोड़ने के पीछे का कारण बताते हुए अमित ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने फिल्मों में जगह बनाने के लिए टीवी नहीं छोड़ा बल्कि टीवी इंडस्ट्री ने मुझे बैन कर दिया था। वहां काम करने वाले सभी निर्माताओं ने एक दूसरे को फोन करके बोल दिया था कि इसको काम मत देना। इसलिए मैंने फिल्मों का रास्ता पकड़ा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Breath 2 Actor Amit Sadh Talks About Nepotism in Television
अभिषेक बच्चन, अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल अमित फिल्म और वेब सीरीजों के सबसे ज्यादा व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। इस साल की शुरुआत में ही उन्हें ओटीटी की फिल्म 'ऑपरेशन परिंदे' में मुख्य भूमिका निभाते देखा गया। इसके बाद बीते शुक्रवार को रिलीज हुई वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में भी अमित नजर आए हैं। 

विज्ञापन
Breath 2 Actor Amit Sadh Talks About Nepotism in Television
अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

आगे आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 30 और 31 जुलाई को रिलीज होने वाली क्रमशः फिल्मों 'यारा' और 'शकुंतला देवी' में अमित नजर आएंगे। इसके अलावा 31 जुलाई को ही रिलीज हो रही एक और वेब सीरीज अवरोध का भी वह हिस्सा होंगे।

पढ़ें: पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आईं नन्हीं सारा अली खान, कहा- 'लव यू अब्बा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed